गयाः घर से भागी युवती के साथ ऑटो चालक और उसके तीन साथियों ने किया दरिंदगी, छह घंटे में पुलिस ने धर दबोचा, मां-बाप ने डांटा तो...
By एस पी सिन्हा | Updated: July 25, 2023 17:55 IST2023-07-25T17:44:37+5:302023-07-25T17:55:07+5:30
बिहार के गया का मामला है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गया एसएसपी आशीष भारती ने विशेष टीम का गठन किया और दुष्कर्म की घटना में संलिप्त 4 आरोपियों को महज छह घंटे में गिरफ्तारी कर लिया।

bihar police
पटनाः बिहार के गया जिले में महात्मा बुद्ध के ज्ञान प्राप्ति की नगरी बोधगया में एक ऑटो चालक के द्वारा अपने तीन साथियों संग मिलकर युवती के अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ समूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद तत्काल बाद हरकत में आई पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया कि पीड़िता अपने मां-बाप द्वारा डांटे जाने से नाराज थी। गुस्से में अकेले ही घर से निकल गई और गया जंक्शन पहुंच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घर से भागी युवती के पास एक दूसरी लडकी पहुंची और उसे मदद करने का भरोसा दिया। घर से भागी नाबालिग उसके झांसे में आ गई।
लेकिन मदद के नाम पर युवती ने पीड़िता को अपने साथ लेकर बोधगया पहुंच गई और वहां उसे एक ऑटो चालक के हवाले कर दिया। जहां ऑटो चालक और उसके तीन अन्य साथियों ने उसे पकड़ लिया और फिर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता लड़की दुष्कर्मियों के चंगुल से नहीं निकल पा रही थी।
वे लोग उसे कभी इधर तो कभी उधर ले जा रहे थे। इसके बाद सभी आरोपी किसी और मंशा से नाबालिग लड़की को लेकर गया रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां आने के बाद भी उन लोगों ने उसे नहीं छोड़ा। लेकिन नाबालिग लड़की किसी तरह उनके चंगुल से निकलने में सफल रही और फिर वहां मौजूद लोगों को अपनी आपबीती सुनाई।
इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी कोतवाली थाना को दी। कोतवाली थाना की महिला पुलिस पदाधिकारी के संरक्षण में पीड़िता को बोधगया ले जाया गया। जहां बोधगया थाना में लड़की के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई।
वहीं, इस तरह की घटना की जानकारी मिलने के बाद गया एसएसपी आशीष भारती ने विशेष टीम का गठन किया और दुष्कर्म की घटना में संलिप्त 4 आरोपियों को महज छह घंटे में गिरफ्तारी कर लिया। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा।