लाइव न्यूज़ :

Gaya Bihar: 10628900 रुपये बरामद, हवाला कारोबारी राजस्थान के सुनील शर्मा के घर पर छापेमारी?, अरेस्ट, किराए के मकान में कर रहा था...

By एस पी सिन्हा | Updated: February 21, 2025 19:18 IST

Gaya Bihar: राजस्थान के सुनील शर्मा के पास से बरामद की गई, जो यहां किराए के मकान में रहकर हवाला का अवैध कारोबार चला रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने 1 करोड़ 6 लाख 28 हजार 900 रुपये बरामद किए।नेटवर्क की सूचना मिली तो तत्काल एक टीम गठित कर कार्रवाई की गई।नोटों के कई बंडल मिले, जिन्हें गिनने के लिए नोट काउंटिंग मशीन मंगानी पड़ी।

Gaya Bihar:बिहार के गया में कोतवाली क्षेत्र के पिपरपाती मोहल्ले में पुलिस ने हवाला कारोबारी के यहां छापेमारी कर एक करोड़ से ज्यादा की नकद राशि बरामद की है। हाल यह रहा कि बड़े पैमाने पर नकदी देखने के बाद पुलिस को कैश गिनने के लिए मशीन मंगवानी पड़ी। पुलिस ने हवाला कारोबारी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और हवाला कारोबारी सुनील शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने 1 करोड़ 6 लाख 28 हजार 900 रुपये बरामद किए।

यह रकम राजस्थान के सुनील शर्मा के पास से बरामद की गई, जो यहां किराए के मकान में रहकर हवाला का अवैध कारोबार चला रहा था। इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि पुलिस को जब इस हवाला नेटवर्क की सूचना मिली तो तत्काल एक टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

इस छापेमारी के दौरान पुलिस को नोटों के कई बंडल मिले, जिन्हें गिनने के लिए नोट काउंटिंग मशीन मंगानी पड़ी। भारी मात्रा में रकम देखकर पुलिस भी चौंक गई। गिरफ्तार आरोपी सुनील शर्मा से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस अवैध लेन-देन से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

इधर, पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि हवाला के जरिए यह पैसा बिहार से दूसरे राज्यों तक भेजा जा रहा था। ऐसे में हवाला के इस गोरखधंधे में कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह पैसा किस उद्देश्य से लाया गया था और इसका इस्तेमाल कहां किया जाना था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारराजस्थानPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली