लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने ‘ऑपरेशन टारगेट’ के तहत 17 बदमाशों को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 29, 2019 23:45 IST

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मीडिया प्रभारी राकेश भदौरिया ने रविवार को बताया कि फेज-2 थाना पुलिस ने इलाहाबास गांव के पास से कपिल को गिरफ्तार कर उसके पास से 18 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद किया है।

Open in App

जनपद गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन टारगेट’ के तहत 17 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मीडिया प्रभारी राकेश भदौरिया ने रविवार को बताया कि फेज-2 थाना पुलिस ने इलाहाबास गांव के पास से कपिल को गिरफ्तार कर उसके पास से 18 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद किया है। उसका एक साथी कुलदीप फरार है।

उन्होंने बताया कि फेज-2 थाना पुलिस ने ही शाहरुख, मनोज और कुलदीप को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से मोबाइल फोन टावर के चोरी किए गए 15 जीएसएम एंटीना एसआरएन बरामद हुए हैं। मीडिया प्रभारी ने बताया कि सेक्टर 24 थाना पुलिस ने मोहम्मद अलाउद्दीन को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि बादलपुर थाना पुलिस ने सुनील, इमरान और शाहरुख को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.7 किलोग्राम गांजा बरामद किया।

उन्होंने शराब की तस्करी करने और मिलावटी शराब बेचने के आरोप में सुरेश उर्फ बालकराम और उसकी पत्नी गीता को गिरफ्तार किया है। प्रभारी ने बताया कि ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे रिंकू और सुनील को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि फेज-3 थाना पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में विकास, भारत, पप्पन, संदीप और विशंभर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 15 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना