लाइव न्यूज़ :

बैटरी चोरी के आरोप में चार युवकों को बेंत से पीटा, गुप्तांग में डाल दिया पेट्रोल

By एस पी सिन्हा | Updated: August 5, 2021 17:33 IST

बिहार के भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के बबुरबानी घाट गांव का मामला है. सरताज आलम के साथ अन्य 3 लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई है.

Open in App
ठळक मुद्देइलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भोला महतो और वकील कुमार व एक अन्य युवक भी शामिल हैं. टुनटुन चौधरी और उसके अन्य साथियों को सरताज आलम ने कोइलवर-कुल्हडिया रोड स्थित अपने गोदाम पर पकड़ कर ले गए.

पटनाः बिहार के भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के बबुरबानी घाट गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां बैटरी चोरी के आरोप में चार लड़कों को पकड़कर बेरहमी से मारा-पीटा गया.

 

इतना ही नहीं उनके गुप्तांग में पेट्रोल डाल दिया दिया गया. जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस पूरे मामले का आरोप कोइलवर नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद पति सरताज आलम पर लगाया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कोईलवर में जब्त नाव से बैटरी चोरी के आरोप में नगर पंचायत क्षेत्र के ही चार युवकों को पकड़ कर उनसे बेंत से मारपीट की गई.

पीड़ित युवकों को नंगा कर उनके गुप्तांग में पेट्रोल डाल दिया गया. पीड़ित लड़के कोईलवर के बबुरबानी निवासी स्व. महेश चौधरी के पुत्र टुन्नू चौधरी उर्फ रंजन चौधरी ने कहा है कि कोईलवर में जब्त नावों से बैटरी चोरी का इल्जाम लगाते हुए उसे व उसके साथ मौजूद युवकों को एक गोदाम पर ले जाया गया, जहां पिटाई के बाद शौच के रास्ते में पेट्रोल डालकर बेंत से पिटाई की गई.

इसके साथ भोला महतो और वकील कुमार व एक अन्य युवक भी शामिल हैं. इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि टुनटुन चौधरी और उसके अन्य साथियों को सरताज आलम ने कोइलवर-कुल्हडिया रोड स्थित अपने गोदाम पर पकड़ कर ले गए. वहां उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले उनकी जमकर पिटाई की.

इसके साथ ही जबरन बैटरी चोरी का आरोप उनसे स्वीकार करवाया. इसके बाद जब उन्हें इतना से भी मन नहीं भरा तब उन सभी युवकों को नंगा कर उनके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल दिया. इस घटना के बाद एक पीड़ित रंजन चौधरी ने थाने में आवेदन दे न्याय की गुहार लगाई है.

उसने सरताज आलम के साथ अन्य 3 लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस बारे में पूछे जाने पर थानेदार ने बताया कि वे छापेमारी पर निकले हैं. आवेदन देखने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए