लाइव न्यूज़ :

परीक्षा में अभ्यर्थी के बदले दूसरे को बैठाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 6, 2019 22:43 IST

एसटीएफ ने परीक्षा में गड़बड़़ी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना नागेंद्र सिंह के साथ साथ सुरेश कुमार यादव राजेश यादव और मनोहर कुमार शाह को इलाहाबाद में अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया।

Open in App

उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने राज्य में रविवार को हुई सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की जगह सवाल हल करने वाले दूसरे व्यक्ति को बैठाकर परीक्षा देने और दिलाने वाले गिरोह के मुख्य सरगना सहित चार सदस्यों को इलाहाबाद में गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ के सूत्रों ने यहां बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी मण्डलों में हुयी सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा-2019 में व्यापक स्तर पर होने वाली अनियमितताओं, पेपर आउट कराने वाले, किसी अभ्यर्थी की जगह दूसरे साल्वर को बैठा कर परीक्षा दिलाने वाले एवं ठगी कर अभ्यर्थियों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थीं।

इस पर कार्यवाही करते हुए एसटीएफ ने परीक्षा में गड़बड़़ी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना नागेंद्र सिंह के साथ साथ सुरेश कुमार यादव राजेश यादव और मनोहर कुमार शाह को इलाहाबाद में अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों के पास से 5 आधार कार्ड, 3 मोबाइल सेट, 6 प्रवेश पत्र, दो वोटर आईडी कार्ड, करीब 66,000 रुपये नकद और एक कार बरामद की गई है।

पूछताछ पर मुख्य अभियुक्त नागेन्द्र ने एसटीएफ को बताया कि वह पिछले काफी दिनों से ऐसी गतिविधियों में लिप्त है। वह बिहार से और स्थानीय स्तर पर भी साल्वर बुलाकर लगभग हर प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठाता है।

उसने बताया कि रविवार को सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में विभिन्न जिले में अलग-अलग केंद्रों पर कुछ अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा देने के लिए उसने मनोहर कुमार शाह और राजेश यादव को बैठाया था जिन्हें वह 50-50 हजार रूपये देता। जिसके बदले उसे ढाई से तीन लाख रुपये मिलते।

पकड़े गए एक अन्य अभियुक्त सुरेश कुमार यादव ने पूछताछ में बताया कि वह शिक्षा मित्र है और उसने परीक्षा पास कराने के लिए नागेंद्र को एक लाख रुपये पेशगी देकर सॉल्वर बैठाने के लिए बात की थी। इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :exam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

भारतबिहार विद्यालय परीक्षा समितिः 1,699 केंद्र और 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी?

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारतBoard Exams 2026: बिहार बोर्ड की 12वीं और पश्चिम बंगाल बोर्ड की माध्यमिक परीक्षाएं आज से शुरू, जानें जरूरी दिशानिर्देश

भारतKVS NVS Admit Card 2026: केंद्रीय और नवोदय विद्यालय भर्ती परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास