लाइव न्यूज़ :

BJP सांसद के पेट्रोल पंप पर चोरी करने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 50 हजार लेकर भागे थे

By भाषा | Updated: May 8, 2020 17:23 IST

भाजपा सांसद आर.के. सिंह पटेल के रैपुरा थाना क्षेत्र के बोड़ी पोखरी बरहट स्थित पेट्रोल पंप पर चोरी करने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित मित्तल ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर लूट के 57 हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं।एसपी ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से तमंचा और कुछ कारतूस मिले हैं।

चित्रकूट: बांदा-चित्रकूट के भाजपा सांसद आर. के. सिंह पटेल के पेट्रोल पंप से मंगलवार की शाम 50 हजार रुपये लूटकर फरार हुए सभी पांच बदमाशों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित मित्तल ने बताया कि "भाजपा सांसद आर.के. सिंह पटेल के रैपुरा थाना क्षेत्र के बोड़ी पोखरी बरहट स्थित पेट्रोल पंप से मंगलवार की शाम दो मोटरसाइकिलों पर सवार अज्ञात पांच बदमाश 50 हजार रुपये से ज्यादा लूटकर फरार हो गए थे। 

इस दौरान ग्रामीणों के पीछा करने पर एक मोटरसाइकिल बदमाश छोड़ भागे थे। यही मोटरसाइकिल आगे की जांच में सहायक बनी और इस लूट में शामिल युवकों वीरेंद्र यादव, वीरेंद्र धोबी, बच्चीलाल, धीरेंद्र और तेजराम को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर लूट के 57 हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही बदमाशों के कब्जे से तमंचा और कुछ कारतूस मिले हैं।" 

उन्होंने बताया, "लूट की वारदात होते ही जिले की पुलिस ने नाकाबंदी कर दी थी, जिससे लुटेरे बाहर नहीं भाग पाए और वारदात के तीसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिए गए। सभी बदमाशों को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।"

टॅग्स :पेट्रोलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली