Goa Fire Tragedy: थाईलैंड से लूथरा ब्रदर्स की पहली तस्वीर आई सामने, हिरासत में लिए गए दोनों आरोपी; जल्द होगी भारत वापसी
By अंजली चौहान | Updated: December 11, 2025 11:33 IST2025-12-11T11:31:18+5:302025-12-11T11:33:54+5:30
Goa Fire Tragedy: इंटरपोल द्वारा ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने के बाद दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया गया, यह नोटिस गोवा पुलिस द्वारा जारी किए गए लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) के तुरंत बाद जारी किया गया था।

Goa Fire Tragedy: थाईलैंड से लूथरा ब्रदर्स की पहली तस्वीर आई सामने, हिरासत में लिए गए दोनों आरोपी; जल्द होगी भारत वापसी
Goa Fire Tragedy: गोवा के रोमियो लेन स्थित बिर्च रेस्तरां के मालिक को थाईलैंड में हिरासत में ले लिया गया है। दोनों भाई गौरव और सौरभ लूथरा की पहली फोटो सामने आई है जिसमें उनके हाथ बंधे हुए हैं और पुलिस ने उन्हें पकड़ा है। गिरफ्तारी के बाद थाई पुलिस दोनों को एयरपोर्ट ले गई। गोवा पुलिस द्वारा जारी लुक आउट सर्कुलर (LOC) के बाद इंटरपोल द्वारा ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने के बाद भाइयों को हिरासत में लिया गया है।
गोवा सरकार द्वारा विदेश मंत्रालय (MEA) से कार्रवाई करने का अनुरोध करने के बाद उनके पासपोर्ट रद्द कर दिए गए थे। सूत्रों के अनुसार, उन्हें जल्द ही भारत वापस लाया जा सकता है।
Goa fire tragedy | Owners of Birch by Romeo Lane, Gaurav and Saurabh Luthra, have been detained in Thailand and will be sent back. pic.twitter.com/3X5owyuuvn
— ANI (@ANI) December 11, 2025
क्लब में आग के बाद हो गए थे फरार
गोवा में उनके नाइटक्लब, बर्च बाय रोमियो लेन में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत के बाद दोनों फरार हो गए थे। कहा जाता है कि 6 दिसंबर को जब इमरजेंसी सेवाएं आग पर काबू पाने और फंसे हुए लोगों को बचाने की कोशिश कर रही थीं, उसी समय दोनों ने थाईलैंड के लिए अपनी फ्लाइट टिकट बुक कर ली थी।
दिल्ली की एक अदालत में गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा मांगने के बाद उन्हें राहत नहीं मिली।
अब तक छह लोग गिरफ्तार
इस घटना के सिलसिले में अब तक लूथरा भाइयों के बिजनेस पार्टनर अजय गुप्ता सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गुप्ता को मंगलवार को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया और अगले दिन ट्रांजिट रिमांड पर गोवा लाया गया।
गोवा नाइट क्लब आग की घटना के बारे में
उत्तरी गोवा के अरपोरा में बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 20 स्टाफ सदस्य और पांच पर्यटक शामिल थे। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि आतिशबाजी से आग लगी हो सकती है।
इस घटना में छह लोग घायल हो गए। फायर ब्रिगेड अधिकारी के अनुसार, अधिकांश मौतें दम घुटने से हुईं, क्योंकि कई लोग ग्राउंड फ्लोर पर फंस गए थे। क्लब की ओर जाने वाले छोटे दरवाजों और एक संकरे पुल के कारण लोगों को बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। बचाव कार्य भी धीमा हो गया क्योंकि फायर ट्रक और पानी के टैंकर घटनास्थल से लगभग 400 मीटर दूर खड़े थे।