लाइव न्यूज़ :

तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई को सता रहा है पंजाब पुलिस के मुठभेड़ का डर, कोर्ट से बोला- "न भेंजे रिमांड पर मार दिया जाऊंगा"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 30, 2022 22:03 IST

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी देकर इस बात का अंदेशा जताया है कि पंजाब पुलिस उसे पूछताछ के बहाने रिमांड पर लेकर उसका कत्ल कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देतिहाड़ जेल में बंद कुख्यात डॉन लॉरेंस बिश्नोई को सता रहा है फर्जी मुठभेड़ का खौफ बिश्नोई ने कोर्ट में याचिका दायर करके कहा कि पंजाब पुलिस की रिमांड न सौंपे, मार दिया जाऊंगासिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस लॉरेंस बिश्नोई को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है

दिल्ली: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद देश की सबसे बड़ी जेल की सलाखों में कैद कुख्यात डॉन लॉरेंस बिश्नोई को अपने फर्जी मुठभेड़ में मारे जाने का खौफ सता रहा है।

इसलिए हत्या सहित कई अपराधों में तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी देकर इस बात का अंदेशा जताया है कि पंजाब पुलिस उसे पूछताछ के बहाने रिमांड पर लेकर उसका कत्ल कर सकती है।

इससे पहले सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बेहद करीबी और कनाडा में बैठे गोल्डी  बराड़ ने ली है। जिसके बाद से उम्मीद की जा रही है कि पंजाब पुलिस दिल्ली की कोर्ट में अर्जी देकर लॉरेंस बिश्नोई को पूछताछ के लिए रिमांड पर ले सकती है।

वहीं अब लॉरेंस बिश्नोई ने अदालत से कहा है कि उसे किसी भी कीमत पर पंजाब पुलिस को न सौंपा जाए क्योंकि हो सकता है कि पंजाब पुलिस उसका फर्जी एनकाउंटर कर दे।

हालांकि लॉरेंस बिश्नोई की इस अर्जी पर अभी तक पटियाला कोर्ट की ओर से विचार न करते हुए बिश्नोई की सुरक्षा संबंधी कोई भी आदेश देने से इनकार करते हुए कहा कि सुरक्षा राज्य का विषय है और इस मामले में वो पंजाब पुलिस या दिल्ली पुलिस को कोई आदेश नहीं दे सकते हैं।

मालूम हो कि लॉरेंस बिश्नोई मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) के तहत दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। पटियाला हाउस कोर्ट में लॉरेंस बिश्नोई के वकील ने उसकी सुरक्षा की याचिका दाखिल करते हुए मांग की थी कि उसे पंजाब पुलिस या किसी अन्य पुलिस बल के आग्रह पर रिमांड पर नहीं सौपा जाए।

इसके साथ ही याचिका में कहा गया है कि कोई भी पुलिस उसे बिना रिमांड में लिये हुए तिहाड़ जेल में पूछताछ कर सकती है और इसके लिए वो पुलिस जांच में सहयोग देने के लिए हर समय तैयार है।

इसके अलावा लॉरेंस बिश्नोई के वकील ने कोर्ट से यह अपील भी की है कि कोर्ट तिहाड़ जेल को भी आदेश कि वो लॉरेंस बिश्नोई की सुरक्षा बढ़ा दे। जेल में विरोधी गिरोह भी लॉरेंस बिश्नोई की हत्या कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक मूसेवाला की हत्या के बाद से पंजाब पुलिस लगातार दिल्ली पुलिस के संपर्क में है और वो लॉरेंस बिश्नोई के साथ काला जठेड़ी से भी पूछताछ करने की तैयारी में है।

खबरों के मुताबिक पंजाब पुलिस के पास इस बात की पुख्ता जानकारी है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले इसकी जिम्मेदारी लेने वाले गैंगेस्टर गोल्डी बराड़ लगातार तिहाड़ जेल में किसी अपराधी के संपर्क में था और पुलिस को शक है कि वो अपराधी लॉरेंस बिश्नोई हो सकता है।

लॉरेंस बिश्नोई इस मामले में शक के दायरे में इसलिए भी है क्योंकि सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने भी आरोप लगाया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग लगातार सिद्धू मूसेवाला को जान से मारने की धमकी दे रहा ता और उससे बिश्नोई गैंग पैसों की डिमांड कर रहा था।

बलकौर सिंह ने कहा कि यही कारण था कि उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के लिए बुलेटप्रूफ फॉर्चुनर खरीदी थी, लेकिन रविवार को जब सिद्धू पर हमला हुआ तो वह बुलेटप्रूफ गाड़ी की जगह महिंद्रा थार में सवार था। 

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालाPunjab Policeदिल्ली पुलिसतिहाड़ जेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा