लाइव न्यूज़ :

मंदसौर गैंगरेप: आरोपी के पिता ने कहा- बेटा दोषी तो फांसी देने का हक मुझे मिले, सुकून मिलेगा

By भारती द्विवेदी | Updated: July 4, 2018 08:48 IST

जहीर आगे कहते हैं, मेरी भी पांच बेटियां है। किसी की भी बेटी के साथ गलत होता है तो आरोपी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। 

Open in App

नई दिल्ली, 4 जुलाई: मध्य प्रदेश के मंदसौर में सात साल की बच्ची के साथ हुए सामूहिक बलात्कार से पूरा देश सकते में है। आरोपी के लिए लोग कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। ऐसे में आरोपी इरफान के पिता जहीर खां ने भी अपनी बात रखी है। पेशे से ट्रक ड्राइवर जहीर खां ने कहा है कि अगर उनका बेटा दोषी साबित होता है तो फांसी का फंदा लगाने का काम उन्हें सौंपा जाए। ऐसा करके उन्हें सुकून मिलेगा। जहीर आगे कहते हैं, मेरी भी पांच बेटियां है। किसी की भी बेटी के साथ गलत होता है तो आरोपी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। 

मंदसौर सामूहिक बलात्कार मामला: हफ्ते भर बाद आईसीयू से बाहर आयी पीड़ित बच्ची

गैंगरेप पीड़िता के पिता ने कहा- सरकारी मुआवजा नहीं चाहिये, मुजरिमों को फांसी दो

26 जून को ये खबर आई थी कि मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक सात साल की बच्ची का रेप के बाद गला रेत दिया गया है। आरोपी ने स्कूल से घर जा रही एक सात साल की बच्ची को पहले अगवा किया फिर उसके साथ दुष्कर्म कर उसका गला रेतकर उसे स्कूल के करीब 300 किलोमीटर दूर कटीली झाड़ियों में फेंक दिया। जिसके बाद बच्ची को इलाज के लिए इंदौर के एम वाय अस्पताल में भर्ती किया गया। सात साल की बच्ची के साथ आरोपियो ने इतनी हैवानियत की थी कि सुनने वालों की रूह कांप उठी।

मंदसौर गैंगरेप: राहुल गांधी ने किया ट्वीट, अपने बच्चों को बचाने के लिए देश एकजुट हो

गैंगरेप पीड़िता के पिता ने कहा- सरकारी मुआवजा नहीं चाहिये, मुजरिमों को फांसी दो

रेप के दौरान आरोपियों ने बच्ची के चेहरा, गर्दन और प्राइवेट पार्ट को भंयकर चोट पहुंचाई थी। हालत इतनी गंभीर कि जब भी वो होश में आती है, सिर्फ उसकी चीखें सुनाई देती थी। पीड़ित बच्ची के इलाज के लिए मुंबई से डॉक्टर बुलाए गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया था। फिलहाल दोनों ही आरोपी 5 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर हैं। वही पीड़ित बच्ची की हालत में पहले से सुधार है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :मध्य प्रदेशगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला