लाइव न्यूज़ :

फतेहपुरः भारतीय किसान यूनियन उपाध्यक्ष पप्पू सिंह, बेटा अभय सिंह और भाई पिंकू सिंह की गोली मारकर हत्या, राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में सामूहिक मर्डर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2025 14:15 IST

पप्पू सिंह और गांव के पूर्व प्रधान सुरेश कुमार के बीच सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा करने और मोटरसाइकिल को रास्ता नहीं देने को लेकर बहस हो गई।

Open in App
ठळक मुद्दे सुरेश का बेटा और उनके सहयोगी वहां पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी। सुरेश कुमार और पप्पू सिंह के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता भी थी।आईजी ने बताया कि वह स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर जायेंगे।

फतेहपुरः फतेहपुर जिले में रास्ता बाधित करने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता, उनके बेटे और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रयागराज रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) प्रेम कुमार गौतम ने बताया कि मृतकों की पहचान भाकियू की जिला इकाई के उपाध्यक्ष पप्पू सिंह (50), उनके बेटे अभय सिंह (22) और छोटे भाई पिंकू सिंह (45) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घटना हथगांव थाना क्षेत्र के अखरी गांव की है जहां पप्पू सिंह और गांव के पूर्व प्रधान सुरेश कुमार के बीच सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा करने और मोटरसाइकिल को रास्ता नहीं देने को लेकर बहस हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तभी सुरेश का बेटा और उनके सहयोगी वहां पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरेश कुमार और पप्पू सिंह के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता भी थी। आईजी ने बताया कि वह स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर जायेंगे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला