लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद DCP ने आखिर क्यों दी जान, कॉल डीटेल में ब्लैकमेलिंग को लेकर कई सुराग, SHO व पत्रकार शक के घेरे में

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 15, 2019 11:25 IST

फरीदाबाद के डीसीपी विक्रम कपूर आत्महत्या: विक्रम कपूर की मौत पर पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि इस घटना से पूरे पुलिस विभाग शोक में है। उन्होंने कहा कि पुलिस आत्महत्या के मामले की जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देविक्रम कपूर मूल रूप से अंबाला के रहने वाले थे और हरियाणा पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक के रूप में भर्ती हुए थे। विक्रम कपूर बुधवार सुबह करीब छह बजे अपने घर के ड्राइंग रूम में सोफे पर बैठे थे। उन्होंने सर्विस रिवॉल्वर अपने मुंह में डालकर ट्रिगर दबा दिया।

फरीदाबाद डीसीपी (एनआईटी) विक्रम कपूर ने अपने सरकारी आवास पर अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद से हर कोई हैरान है। हर कोई इस सोच में डूबा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि 14 अगस्त को मॉर्निग वॉक से लौटकर मुंह के अंदर सर्विस रिवाल्वर रख कर विक्रम कपूर ने गोली मारी। शुरुआती जांच और सूइसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने भूपानी थाना प्रभारी अब्दुल शहीद और एक पत्रकार सतीश को हिरासत में लिया है। पुलिस ने डीसीपी का मोबाइल कब्जे में लेकर डेटा व कॉल रेकार्ड खंगालना शुरू कर दिया है। जिससे कई सुराग हाथ लग रहे हैं लेकिन फिलहाल अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि आखिर थाना प्रभारी अब्दुल शहीद और पत्रकार सतीश उन्हें किस बात के लिये ब्लैकमेल कर रहे थे। 

घर के सोफे पर बैठकर खुद को मारी गोली

विक्रम कपूर बुधवार सुबह करीब छह बजे अपने घर के ड्राइंग रूम में सोफे पर बैठे थे। उन्होंने सर्विस रिवॉल्वर अपने मुंह में डालकर ट्रिगर दबा दिया। उस समय उनकी पत्नी बाथरूम में थीं। गोली चलने की आवाज सुनकर वह बाहर आईं तो पति को खून से लथपथ पाया। उन्होंने बताया कि इसके बाद कपूर की पत्नी ने अपने बेटे अर्जुन को जगाया। बाद में पुलिस को सूचित किया गया। विक्रम कपूर की सेवानिवृत्ति को अभी एक साल बाकी था। घर से एक सूइसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने खुद को ब्लैकमेलिंग का प्रताड़ित बताया। ब्लैकमेल करने का आरोप एक इंस्पेक्टर व एक पत्रकार पर लगा है। दोनों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

मोबाइल देखने के बाद घबरा गये थे डीसीपी विक्रम कपूर 

विक्रम कपूर की पत्नी के मुताबिक, सुबह जगने के बाद बुधवार (14 अगस्त) को कपूर सामान्य थे। लेकिन जैसे ही डीसीपी की नजर मोबाइल पर गई तो वह परेशान हो उठे। फोन में किसी का मैसेज देखकर वो घबरा गये थे। 

सुसाइड नोट में डीसीपी विक्रम कपूर ने क्या लिखा? 

पुलिस ने आत्महत्या की जांच सूइसाइड नोट के आधार पर शुरू की है। अंग्रेजी में लिखे गए नोट की पहली लाइन है ..I am doing due to अब्दुल, अब्दुल इंस्पेक्टर - He was blackmailing. इस नोट का जिक्र डीसीपी के बेटे ने पुलिस को दी शिकायत में किया है।  डीसीपी के बेटे अर्जुन कपूर ने शिकायत में कहा कि उनके पिता को पिछले डेढ़ महीने से अब्दुल शहीद, एसएचओ व सतीश मलिक मानसिक तौर पर तंग कर रहे थे। 

 हरियाणा पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक के रूप में भर्ती हुए थे  डीसीपी विक्रम कपूर 

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि एनआईटी क्षेत्र के डीसीपी विक्रम कपूर पिछले एक साल से इस पद पर तैनात थे और उन्हें 2020 में सेवानिवृत्त होना था। उन्होंने कहा कि कपूर काफी मिलनसार और बेहतर अधिकारी थे।

विक्रम कपूर मूल रूप से अंबाला के रहने वाले थे और हरियाणा पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक के रूप में भर्ती हुए थे। पदोन्नति के बाद वह डीसीपी बने और पिछले करीब दो साल से फरीदाबाद में पदस्थ थे। विक्रम कपूर के परिवार में दो बेटे और पत्नी हैं। उनका एक बेटा पंचकूला में रहता है, जबकि दूसरा बेटा उनके साथ ही रहता था। विक्रम कपूर 1983 में एएसआई के पद पर भर्ती हुए थे। बाद में वह प्रमोट होकर आईपीएस बन गए थे। 

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?