लाइव न्यूज़ :

बिहार पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी मुख्य न्यायाधीश, मांग रहा था पुलिस मुख्यालय से गुप्त जानकारी

By एस पी सिन्हा | Updated: October 16, 2022 17:17 IST

पटना हाईकोर्ट का फर्जी चीफ जस्टिस बना अभिषेक गोलकिया बिहार पुलिस से कई अहम जानकारी मांग रहा था तभी ईओयू शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपटना में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने एक ऐसे जालसाज को धर दबोचा, जो खुद को जज बताता थापटना हाईकोर्ट का फर्जी चीफ जस्टिस अभिषेक गोलकिया ने बिहार पुलिस को चकमा देने की कोशिश कीआरोपी ने हाईकोर्ट की धौंस देकर पुलिस मुख्यालय से गया के तत्कालीन एसएसपी की जानकारी मांगी

पटना: बिहार की राजधानी पटना में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने एक जालसाज को धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि वह खुद को मुख्य न्यायाधीश बताकर जानकारी मांग रहा था। फर्जी मुख्य न्यायाधीश अभिषेक गोलकिया को बिहार पुलिस की ईओयू शाखा की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इस शख्स ने फर्जी तरीके से डीजीपी मुख्यालय को गया जिले के तत्कालीन एसएसपी से संबंधित मामले में जारी निर्देश की जानकारी मांगी थी।

बताया जा रहा है कि आरोपी अभिषेक गोलकिया ने एक आईपीएस के बारे में ईओयू से फर्जी आईडी बनाकर कई डिटेल मांगी थी और ईओयू लगातार इस मामले की जांच कर रही थी।

ईओयू ने गहन जांच के बाद आरोपी अभिषेक गोलकिया और उसके साथ में काम करने वाले कुल दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस शख्स ने अपने आप को बड़े लोगों से संबंध होने की भी बात कही थी।

इसके बाद ईओयू और साईबर सेल की टीम अभिषेक गोलकिया के खिलाफ जांच शुरू की थी और आज उसकी गिरफ्तारी हुई है। ईओयू की टीम गोलकिया से पूछताछ कर रही है और ऐसी संभावना है कि इस पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को पूछताछ के बाद विशेष न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

बताया जाता है कि ईओयू को गुप्त सूचना मिली थी कि अभिषेक गोलकिया नाम का व्यक्ति पटना हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनकर डीजीपी समेत कई आला अधिकारियों को निर्देश दे रहा था।

आरोपी के संबंध में सूचना प्राप्त होने के बाद ईओयू की टीम ने जांच की और आज रविवार को उसे कई फर्जी मामलों में शामिल होने के आरोप गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, ईओय़ू ने लगातार भ्रष्ट अधिकारियों के साथ-साथ फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह पर नकेल कसने में लगी हुई है।

टॅग्स :Patna High Courtक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए