लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Pune: शिवसेना नेता और विधायक तानाजी सावंत के बेटे का अपहरण?, पुलिस में शिकायत दर्ज

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 10, 2025 21:20 IST

Maharashtra Pune: शिवसेना विधायक और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत के बेटे का पुणे से अपहरण कर लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra Pune: सिंहगढ़ रोड पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।Maharashtra Pune: प्रक्रिया शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है.Maharashtra Pune: स्विफ्ट कार में उसका अपहरण कर लिया गया था।

Maharashtra Pune: महाराष्ट्र के पुणे से बड़ी खबर आ रही है। स्थानीय मराठी चैनलों ने मंगलवार को बताया कि पुणे के सिंहगढ़ इलाके से शिवसेना नेता और विधायक तानाजी सावंत के बेटे ऋषिराज सावंत का कथित तौर पर अपहरण होने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। सावंत के बेटे को शाम करीब 5 बजे सिंहगढ़ के पास नरहे इलाके से स्विफ्ट कार में ले जाया गया था। सावंत एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और शिवसेना नेता सावंत के बेटे के बारे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। तानाजी सावंत का बेटा पुणे एयरपोर्ट से लापता हो गया है।

इस मामले में अपहरण की शिकायत भी दर्ज की गई है। तानाजी सावंत के बेटे के अचानक गायब होने से हड़कंप मच गया है। इस मामले में पुणे के सिंहगढ़ रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है और केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पता चला है कि आज शाम करीब पांच बजे नरहे क्षेत्र से स्विफ्ट कार में उसका अपहरण कर लिया गया था।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तानाजी सावंत के बेटे के सोमवार शाम पुणे हवाई अड्डे से लापता होने के बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुणे पुलिस नियंत्रण कक्ष को शाम करीब चार बजे एक फोन आया जिसमें दावा किया गया कि शिवसेना नेता के 32 वर्षीय बेटे ऋषिराज सावंत का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ऋषिराज सावंत लोहेगांव इलाके में हवाई अड्डे से विमान में सवार हुए। उन्होंने कहा, ‘‘हमने सिंहगढ़ रोड थाने में अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है और जांच अपराध शाखा को सौंप दी गई है।’’ यह पूछे जाने पर कि ऋषिराज कहां गए हैं, शर्मा ने कहा कि उनके गंतव्य का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

पुणे आयुक्त कार्यालय पहुंचे पूर्व मंत्री सावंत ने अपहरण की आशंका को खारिज किया और कहा कि उनका बेटा अपने दोस्तों के साथ है। तानाजी सावंत ने कहा, ‘‘हम सिर्फ इसलिए चिंतित हैं क्योंकि वह मुझे या मेरे बड़े बेटे को बताए बिना हवाई अड्डे के लिए निकल गया।’’

शिवसेना नेता ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि उनका बेटा किसी और की कार में हवाई अड्डे के लिए निकल गया है तो उन्होंने पुलिस को फोन किया। यह पूछे जाने पर कि क्या ऋषिराज सावंत निजी या नियमित वाणिज्यिक उड़ान में सवार हुए थे, तानाजी सावंत ने कहा कि वह जानकारी जुटा रहे हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPunePolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!