लाइव न्यूज़ :

पूर्वी चंपारणः हाथी ने महावत को पटक-पटककर मारा, किए दो टुकड़े, कई घरों को तोड़ा, गेहूं, मक्का और सब्जी फसल को बर्बाद किया

By एस पी सिन्हा | Updated: March 30, 2022 17:46 IST

बिहार में पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के तुरकौलिया पूर्वी पंचायत के पिपरिया बस्ती का मामला है. पालतू हाथी को अचानक पागलपन का दौरा पड़ा और उसने अपने ही महावत को पटक-पटक कर शरीर को दो भागों में चिर दिया.

Open in App
ठळक मुद्देमृतक महावत सिसवा अजगरी के अकबर अंसारी है.घटना मंगलवार की देर रात की बताई जा रही है.महावत को मारने के बाद पगलाए हाथी ने चिल्लाना शुरू किया.

पटनाः बिहार में पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के तुरकौलिया पूर्वी पंचायत के पिपरिया बस्ती के समीप एक पालतू हाथी ने कोहराम मचा दिया. पालतू हाथी को अचानक पागलपन का दौरा पड़ा और उसने अपने ही महावत को पटक-पटक कर शरीर को दो भागों में चिर दिया.

मृतक महावत सिसवा अजगरी के अकबर अंसारी है. घटना मंगलवार की देर रात की बताई जा रही है. बताया जाता है कि पीपरा थाना के सरियतपुर के अनिल ठाकुर का हाथी किसी समारोह में गया था. महावत हाथी लेकर रात में लौट रहा था. महावत के साथ हाथी पर एक युवक भी था. पिपरिया के समीप जब हाथी आया तो अचानक बौरा गया.

हाथी ने महावत को गिराने के लिये बहुत कोशिश किया लेकिन महावत बचता रहा. लेकिन हाथी ने दोनों को गिरा दिया. जब महावत अकबर को हाथी ने अपने सूंड में पकड़ लिया तो युवक वहां से फरार हो गया. उसके बाद हाथी ने सूंड से पटक पटक कर महावत की जान ले ली. हाथी ने पूरी बस्ती में जमकर उत्पात मचाया.

इस दौरान हाथी ने यहां कई घरों को तोड़ दिया. वहीं उसे रोकने की कोशिश में लगे महावत पर भी हाथी ने कोई रहम नहीं दिखाया और उसे अपने पैरों से कुचल कर मार डाला. इस घटना के बाद लोग अपनी जान बचाकर भागे. रात भर हाथी के तांडव से बस्ती के लोग दहशत में रहे. महावत को मारने के बाद पगलाए हाथी ने चिल्लाना शुरू किया.

घर से निकले लोगों ने जब हाथी के रौद्र रूप को देखा तो डर से बस्ती से भागने लगे. हाथी ने बस्ती में घुसकर चार झोपड़ियों को तोड डाला. लेकिन झोपड़ी में रहने वाले पहले ही घर छोड़ भाग गए थे. पगलाये हाथी ने कई पेड़ों को तोड़ डाला और गेहूं, मक्का और सब्जी की फसल को नष्ट कर दिया.

करीब एक दर्जन अन्य महावत के प्रयास से हाथी को काबू में लाया जा सका. सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि हाथी को काबू में किया गया है. शव बरामद को पोस्टमार्टम में भेजा गया है. स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मृत महावत के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा