लाइव न्यूज़ :

नोएडा में बीमारी से परेशान 16 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

By भाषा | Updated: May 14, 2020 13:46 IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक 16 वर्ष की किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि किशोरी बीमार रहती थी। इस वजह से वह मानसिक तनाव में थी।

Open in App
ठळक मुद्दे 16 वर्षीय किशोरी ने बीमारी की वजह से बुधवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नोएडा:  थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने बीमारी की वजह से बुधवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया जिसकी बाद में मौत हो गयी। सहायक पुलिस आयुक्त अरुण कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी ने बुधवार शाम को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया।

उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में किशोरी को उसके परिजनों ने नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि किशोरी बीमार रहती थी। इस वजह से वह मानसिक तनाव में थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक अलग घटना में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 41 स्थित पेट्रोल पंप पर बेहोशी की हालत में मिले युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी सिंह ने बताया कि 10 मई को युवक बेहोशी की हालत में पुलिस को मिला था। पुलिस ने युवक को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर बुधवार देर रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि युवक की पहचान जनपद बुलंदशहर निवासी मोतीलाल शर्मा पुत्र सन्नी लाल शर्मा के तौर पर हुई है। सिंह ने कहा कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वे नोएडा पहुंच रहे हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनॉएडानोएडा समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार