लाइव न्यूज़ :

दुमका में ग्रामीणों ने शादीशुदा महिला और प्रेमी को निर्वस्त्र कर एक किमी तक घुमाया, 40-50 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: September 29, 2021 19:13 IST

झारखंड में दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मयूरनाचा गांव का मामला है. वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

Open in App
ठळक मुद्देमहिला का पति किसी मामले में करीब एक साल से दुमका जेल में है.युवक भी शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है.गांव के चार-पांच युवकों ने दोनों को पकड़ लिया.

रांचीः झारखंड में दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मयूरनाचा गांव में ग्रामीणों के द्वारा अवैध संबंध का आरोप लगाकर एक शादीशुदा महिला व उसके कथित प्रेमी को निर्वस्त्र कर एक किलोमीटर तक घुमाये जाने का मामला सामने आया है.

 

लोगों ने इस प्रेमी युगल को नग्न घुमाने का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. उन दोनों की पिटाई भी की गई. ग्रामीणों के चंगुल से दोनों किसी प्रकार भाग कर थाना पहुंचे और आपबीती सुनाई. प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता के बयान पर चार लोगों के खिलाफ नामजद व 40-50 अज्ञात के खिलाफ मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

मयूरनाचा गांव में महिला की ससुराल है. महिला का पति किसी मामले में करीब एक साल से दुमका जेल में है. वह दुमका में मजदूरी कर अपना और अपने तीन बच्चों का परवरिश करती है. मजदूरी करने के दौरान ही उसकी मित्रता कोल्हडिया गांव के एक युवक से हो गई. वह युवक भी शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है. शाम के वक्त वह युवक महिला से मिलने के लिए उसके घर आया था.

गांव के चार-पांच युवकों ने दोनों को पकड़ लिया. दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं. गांव के करीब 50-60 लोग जमा हो गए. लोगों ने महिला और उस युवक के कपडे़ उतरवाए. दोनों को नंगा कर गांव में घुमाते हुए गांव से बाहर ले गए. पीड़िता के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार उसका पति तीन साल से जेल में है.

मजदूरी करनेवाला एक युवक उससे मिलने घर आया था, जहां वह उसके घरवालों से बातचीत कर रहा था. इसी दौरान ग्रामीणों ने अवैध संबंध का आरोप लगाकर युवक की पिटाई कर दी. इसके बाद दोनों को रस्सी से बांध पीटते हुए मुखिया के घर ले गये. शाम में ग्राम प्रधान व अन्य लोगों ने निर्वस्त्र कर दोनों को पूरे गांव में घूमाया.

इस बीच दुमका मुफस्सिल थाना की पुलिस को मामले की जानकारी हो गई. पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंच कर महिला और उक्त युवक को ग्रामीणों की चंगुल से छुडा कर दुमका मुफस्सिल थाना ले आई. इस संबंध में दुमका मुफस्सिल थाना के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उमेश राम ने बताया कि इस मामले में 4 नामजद और 50-60 अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाना में केस दर्ज किया गया है.

अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. वहीं, दुमका के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने इस मामले में पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है. पीड़िता को सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था की गई है. वहीं युवक को उसके घर भेज दिया गया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा