लाइव न्यूज़ :

MP: पत्रकार संदीप को ट्रक से कुचलने वाला चालक गिरफ्तार, सरकार ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 27, 2018 00:20 IST

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में कहा कि घटना की उच्च स्तरीय जांच की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। अपराधियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया जाएगा। 

Open in App

भोपाल, 27 मार्चः मध्यप्रदेश के भिंड जिले में पत्रकार संदीप शर्मा को ट्रक से कुचलने के मामले में चालक को सोमवार देर शाम भिंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है। वहीं, इधर पत्रकार की हत्या को सूबे की सरकार ने गंभीरता से लिया और दोषियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने के लिए कहा गया है। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में कहा कि घटना की उच्च स्तरीय जांच की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। अपराधियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया जाएगा। 

आपको बता दें कि संदीप शर्मा की एक ट्रक से कुचल कर सोमवार सुबह हत्या कर दी गई। संदीप शर्मा ने प्रदेश के बालू माफियाओं के खिलाफ रिपोर्टिंग की थी, जिसके बाद से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। संदीप शर्मा ने कुछ दिनों पहले ही पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी कि उनको जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, लेकिन पुलिस ने इसके ऊपर कोई एक्शन नहीं लिया था। 

ये भी पढ़ें-मध्य प्रदेश: बालू माफिया के खिलाफ रिपोर्ट करने वाले पत्रकार की ट्रक से कुचलकर हत्या, सामने आया CCTV वीडियो

मध्य प्रदेश में इससे पहले भी बालू माफिया पर पत्रकारों और पुलिस अफसरों की हत्या का आरोप लगता रहा है। घटना सोमवार 26 मार्च सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीचे की है। चौकाने वाली बात यह है कि ड्राइवर ने ट्रक से इस वारदात को अंजाम सिटी कोतवाली के सामने दिया। संदिप शर्मा को ट्रक से कुचलने के बाद ट्रक ड्राइवर ने घटना स्थल से करीब 500 मीटर दूर ट्रक रोका और ट्रक के टायर भी बदले। 

संदीप हमेशा से ही रेत माफियाओं के निशाने पर रहते थे। वह कई अधिकारियों के खिलाफ स्टिंग ऑपरेशन कर चुके थे। संदीप के स्टिंग ऑपरेशन की वजह से भिंड के लाहर इलाके के एसडीओपी अवनीश बंसल और  इंद्रवीर सिंह के अलावा कई अधिकारियों का ट्रांसफर किया जा चुका है। 

टॅग्स :हत्याकांडपत्रकारमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने