लाइव न्यूज़ :

Doda SPO AK-47 Rifle: विशेष पुलिस अधिकारी की एके-47 राइफल लेकर फरार शख्‍स अभी तक नहीं मिला, तलाशी अभियान तेज

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 19, 2024 14:12 IST

Doda SPO AK-47 Rifle: डोडा पहुंचने पर एसपीओ सफदर हुसैन कुछ जरूरी सामान खरीदने के लिए वाहन से उतरा और इसी बीच रफी राइफल के साथ अपनी कार में भाग गया।

Open in App
ठळक मुद्देवाहन को भल्ला के जगोटा इलाके के पास से बरामद कर लिया गया है। जावेद इकबाल ने बताया कि रफी राइफल के साथ भाग गया है और पुलिस उसे तलाशने में जुटी है।गांव में कहीं भी छिपा हो सकता है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है।

Doda SPO AK-47 Rifle: जम्‍मू संभाग के डोडा जिले के ट्रोन इलाके में कल देर रात  शाम एक व्यक्ति एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की एके-47 राइफल के साथ लापता हो गया, जबकि उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल उसके प्रति कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इतना जरूर था कि उसकी वह कार मिल गई है जिसमें सवार होकर वह भागा था। पुलिस के सूत्रों ने बताया कि व्यक्ति का नाम मुहम्मद रफी है, जो प्रनू के पास ट्रोन का निवासी है। पुलिस ने बताया कि वह भेला से अपने गांव की ओर आ रहा था और उसके साथ एक विशेष पुलिस अधिकारी भी था, जो हथियार लेकर जा रहा था। पुल डोडा पहुंचने पर एसपीओ सफदर हुसैन कुछ जरूरी सामान खरीदने के लिए वाहन से उतरा और इसी बीच रफी राइफल के साथ अपनी कार में भाग गया।

वाहन को भल्ला के जगोटा इलाके के पास से बरामद कर लिया गया है, लेकिन वाहन में न तो रफी था और न ही हथियार। इस घटना की पुष्टि करते हुए डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जावेद इकबाल ने बताया कि रफी राइफल के साथ भाग गया है और पुलिस उसे तलाशने में जुटी है।

एसएसपी ने बताया कि वह अपने गांव में कहीं भी छिपा हो सकता है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। इस बीच, पुलिस ने उसे पकड़ने और हथियार बरामद करने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। ट्रोन गांव के स्थानीय लोगों ने रफी ​​से अपने परिवार के पास लौटने की अपील की है और अगर कोई समस्या है तो उसका समाधान किया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजम्मू कश्मीरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम