लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में झड़प के दौरान द्रमुक विधायक ने 'गोली चलाई', हुआ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 13, 2020 05:34 IST

विधायक और कुमार के समूह के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई। कुमार ने “अपनी सुरक्षा के लिये 50 गुंडे रख रखे हैं।” इस दौरान इधायावर्मन ने कथित तौर पर गोली चला दी।

Open in App
ठळक मुद्दे एक रियल एस्टेट कारोबारी और एक द्रमुक विधायक के बीच यहां के निकट एक भूमि विवाद के दौरान हिंसक झड़प हो गई।विधायक ने कथित तौर पर विरोधी गुट पर गोली चला दी।

चेन्नईः एक रियल एस्टेट कारोबारी और एक द्रमुक विधायक के बीच यहां के निकट एक भूमि विवाद के दौरान हिंसक झड़प हो गई और विधायक ने कथित तौर पर विरोधी गुट पर गोली चला दी। पुलिस ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विधायक एल इधायावर्मन, संपत्ति कारोबारी कुमार और कथित तौर पर विधायक की मदद करने वाले तीन अन्य लोगों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। 

उन्होंने कहा कि विवाद शनिवार को शुरू हुआ जब यहां के निकट तिरुपोरूर के सेनगाडु गांव में अपनी जमीन तक जाने का रास्ता तैयार करने के लिये कुमार ने एक “सार्वजनिक जमीन” को कथित तौर पर समतल करने की कोशिश की। कुछ ग्रामीणों और उपनगर तिरुपोरुर के विधायक तथा उनके पिता लक्ष्मीपति ने इस कदम का विरोध किया क्योंकि यह जमीन सार्वजनिक प्रकृति की है और इसकी सीमा मंदिर से लगती है। 

अधिकारी ने कहा कि इस मामले की जांच राजस्व मंडल अधिकारी के पास लंबित है। विधायक और कुमार के समूह के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई। कुमार ने “अपनी सुरक्षा के लिये 50 गुंडे रख रखे हैं।” उन्होंने कहा कि इस दौरान इधायावर्मन ने कथित तौर पर गोली चला दी। उन्होंने कहा कि झड़प में इस्तेमाल हुए एकनाली बंदूक और एक पिस्तौल को जब्त किया गया है। 

उन्होंने कहा कि विधायक ने कहा कि ये हथियार लाइसेंसी हैं लेकिन इनकी लाइसेंस अवधि खत्म हो चुकी है। कथित तौर पर विधायक द्वारा चलाई गई गोली वहां खड़े एक व्यक्ति को लगी जिससे वह घायल हो गया और उसने भी पुलिस को विधायक के खिलाफ शिकायत दी। इसके अलावा वहां खड़ी एक कार पर भी गोलियों के निशान मिले हैं। दोनों तरफ से इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :डीएमकेतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: 2 सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, युवाओं को 4,000 रुपये देने का वादा

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह