लाइव न्यूज़ :

दिवाली 2018: प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम बिक रहे हैं चीनी पटाखे, होम डिलिवरी की सुविधा भी उपलब्ध!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 7, 2018 10:28 IST

Deepawali/Diwali 2018: सुप्रीम कोर्ट ने भी प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों के प्रयोग पर रोक लगा रखी है। अदालत ने दिवाली के दिन केवल हरित पटाखे इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है।

Open in App

नागपुर, 07 नवंबर: नागपुर में चीनी पटाखों की बिक्री और उपयोग पर पाबंदी है. इन पटाखों में चूंकि पोटेशियम क्लोरेट की मात्रा अधिक होती है इसलिए इन्हें प्रतिबंधित किया गया है. लेकिन शहर में चीनी पटाखे खुलेआम बिक रहे हैं. खासतौर पर खुदरा दुकानों पर यह सहज उपलब्ध हैं. बुधवार (सात नवंबर) को पूरे देश में धूमधाम से दीपावली मनायी जा रही है।

नागपुर के गांधीबाग, जरीपटका, इतवारी के लाल इमली परिसर के साथ-साथ सीए रोड के कई दुकानदार पटाखों वाली बंदूकें बेच रहे हैं. इनमें से कई दुकानों में चीनी पटाखे भी उपलब्ध हैं. चीनी रॉकेट से लेकर चकरी, पटकने वाले बम (पॉपपॉप), पेंसिल, पायली, 'बम' आदि दुकानों में बिक रहे हैं.

सूत्रों का कहना है कि अधिकांश दुकानदार चीनी पटाखों का संग्रह दुकानों में नहीं रखते. वे इसके लिए अपने घर अथवा किराए के कमरे का उपयोग कर रहे हैं. दुकान पर वे थोड़ी मात्रा में ही पटाखे रख रहे हैं. मांग आने पर वे आपूर्ति कर देते हैं.

कई दुकानों ने तो घर पहुंच सुविधा भी उपलब्ध करा रखी है बॉक्स खतरनाक हैं पटाखे इस वर्ष बाजार में उपलब्ध पटाखे कुछ ज्यादा ही खतरनाक हैं. 'पॉपपॉप' पहले एक इंच से छोटे होते थे. अब यह एक से दो इंच में उपलब्ध हैं. इन्हें जमीन पर पटकने से तेज आवाज होती है.

ऐसा ही एक खतरनाक पटाखा है जिसे मिसाइल का नाम दिया गया है. इसे चीनी बंदूक में उपयोग किया जाता है. बहरहाल सबसे खतरनाक पटाखा 'हैंड ग्रेनेड' है. इसे वास्तविक 'ग्रेनेड' जैसे उपयोग किया जाता है. इसमें एक हुक होता है जो एक डोरी से बंधा रहता है. डोरी खींचते ही हुक खुलता है कि धुआं निकलने लगता है. कुछ ही सेकेंड में यह फट भी जाता है.

नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुख्यालय स्थित है। नरेंद्र मोदी कैबिनेट में भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नागपुर से सांसद हैं। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की जन्मभूमि और कर्मभूमि भी नागपुर ही है।

वायू प्रदूषण के खतरनात स्तर तक बढ़ने की वजह से सुप्रीम कोर्ट ने प्रूदषण करने वाले पटाखों के इस्तेमाल पर रोक लगा रखी है। सर्वोच्च न्यायालय ने केवल पर्यावरण को नुकसान न पहुँचाने वाले हरित पटाखों के प्रयोग की दिवाली की रात आठ बजे से 10 बजे तक इस्तेमाल की इजाजत दी है। 

टॅग्स :दिवालीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO