लाइव न्यूज़ :

Dharamshala Student Death: हिमाचल में कॉलेज छात्रा की मौत पर यूजीसी का एक्शन, जांच समिति का किया गठन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2026 10:54 IST

Dharamshala Student Death: छात्रा के पिता की शिकायत के बाद एक जनवरी को मामला दर्ज किया गया था।

Open in App

Dharamshala Student Death:  विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित एक सरकारी कॉलेज में रैगिंग के आरोपों के बाद एक छात्रा की मौत की जांच के आदेश दिए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यूजीसी ने घटना की जांच के लिए एक तथ्यान्वेषण समिति का गठन किया है। यूजीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “यूजीसी ने धर्मशाला के सरकारी डिग्री कॉलेज में एक छात्रा की मौत पर गंभीर संज्ञान लिया है।”

यूजीसी की एंटी-रैगिंग हेल्पलाइन ने मीडिया में प्रकाशित खबरों के आधार पर स्वतः संज्ञान लिया, जिनमें रैगिंग के कारण आत्महत्या के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, कॉलेज प्रशासन का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि मौत का मामला है।”

अधिकारी ने बताया, “पुलिस मामले की जांच कर रही है और यूजीसी ने घटना की जांच के लिए एक तथ्यान्वेष समिति का गठन किया है। यूजीसी आश्वासन देता है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।”

पुलिस के अनुसार, कॉलेज की तीन छात्राओं पर रैगिंग और जानबूझकर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है जबकि एक प्रोफेसर के खिलाफ 19 वर्षीय युवती के यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। छात्रा ने 26 दिसंबर को लुधियाना के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था। छात्रा के पिता की शिकायत के बाद एक जनवरी को मामला दर्ज किया गया था।

मृतका के पिता ने शिकायत में आरोप लगाया कि 18 सितंबर, 2025 को उनकी बेटी को तीन वरिष्ठ छात्राओं हर्षिता, आकृति और कोमोलिका ने पीटा था जबकि कॉलेज के प्रोफेसर अशोक कुमार ने उससे अश्लील हरकतें की थीं। शिकायत में आरोप लगाया गया कि मारपीट व उत्पीड़न के बाद छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि इन घटनाओं के बाद उनकी बेटी गंभीर मानसिक तनाव और डर के साए में जी रही थी, जिससे उसकी हालत बहुत तेजी से बिगड़ी। 

टॅग्स :यूजीसीहिमाचल प्रदेशUniversity
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत