लाइव न्यूज़ :

धारः 22 वर्षीय प्रेमिका ने प्यार ठुकराया, प्रेमी ने उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या की, फरार चल रहे आरोपी पर 10000 रुपये का इनाम घोषित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2023 18:27 IST

पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना सुबह करीब 11:30 बजे बसंत विहार कॉलोनी में हुई, जब महिला अपनी बहन के साथ स्कूटर स्टार्ट कर रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देअज्ञात व्यक्ति ने एक महिला को गोली मार दी है। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी की पहचान दीपक राठौर के रूप में हुई।

धारः मध्य प्रदेश के धार शहर में बुधवार को 22 वर्षीय युवती की उसके ठुकराए हुए प्रेमी ने उसके घर के बाहर कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना सुबह करीब 11:30 बजे बसंत विहार कॉलोनी में हुई, जब महिला अपनी बहन के साथ स्कूटर स्टार्ट कर रही थी।

 

धार के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा, "शुरुआत में हमें सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति ने एक महिला को गोली मार दी है। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में आरोपी की पहचान दीपक राठौर के रूप में हुई।" उन्होंने बताया कि फरार चल रहे राठौड़ पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

सिंह ने कहा कि राठौड़ महिला से प्यार करता था और उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था लेकिन उसने उसे ठुकरा दिया। एसपी ने कहा कि 2020 में महिला ने राठौड़ के खिलाफ भादंवि की धारा 354 (हमला या किसी भी महिला पर आपराधिक बल का प्रयोग, उसकी लज्जा भंग करने का इरादा) के तहत एक शिकायत दर्ज की इसके बाद 2021 में उसने राठौड़ के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज की थी।

राठौर की की मां द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने के बाद राठौर ने महिला और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी ने दावा किया था कि उसकी मां ने अपनी जान ले ली क्योंकि महिला ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया।

उसके परिजनों ने उसका समर्थन किया। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने महिला को तब गोली मारी बुधवार को जब वह आरोपी मां की आत्महत्या से जुड़े मामले में अदालत जाने की तैयारी कर रही थी। अधिकारी ने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर राठौर की तलाश कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशPoliceभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?