लाइव न्यूज़ :

UP Encounter: देवरिया में यूपी पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, निहाल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2024 12:50 IST

UP Encounter: देवरिया में हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App

UP Encounter: देवरिया जिले की पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को शनिवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी दीपक मिश्रा के पैर में गोली लगी है और उसे महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक सात नवंबर देवरिया के मुसाफ कॉलोनी निवासी निहाल सिंह की जद्दू परसिया गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिंह मां की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इस मामले में पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

शनिवार को पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर सुरौली के विशुनपुर मोड़ के पास मिश्रा को रोका जिसके बाद उसने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में मिश्रा पैर में गोली लगने से घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि मिश्रा के पास से एक बंदूक बरामद की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दीपक मिश्रा इस मामले में अंतिम संदिग्ध है। उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी का उपचार किया जा रहा है और कानूनी कार्यवाही जारी है।’’

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेशएनकाउंटरउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड