लाइव न्यूज़ :

सरकारी विद्यालय में छठी कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा के साथ शिक्षक ने की छेड़खानी, विरोध किया तो आरोपी ने पीटा और धमकी दी, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2022 16:01 IST

उत्तर प्रदेशः पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि सुरौली थाना क्षेत्र में स्थित एक उच्‍च प्राथमिक विद्यालय में छठी कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय एक छात्रा के साथ शिक्षक अनवर अली (30) ने 25 अक्टूबर को छेड़खानी की।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

देवरियाः उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक सरकारी स्‍कूल की छात्रा के साथ उसी विद्यालय के एक शिक्षक द्वारा कथित तौर पर छेड़खानी और मारपीट करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मामले में आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्‍सो) अधिनियम समेत भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसबीच, शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि सुरौली थाना क्षेत्र में स्थित एक उच्‍च प्राथमिक विद्यालय में छठी कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय एक छात्रा के साथ शिक्षक अनवर अली (30) ने 25 अक्टूबर को छेड़खानी की। उन्‍होंने बताया कि छात्रा ने छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपी शिक्षक ने उसकी पिटाई की और धमकी दी। छात्रा ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद, परिजनों ने पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से इस सिलसिले में शिकायत की। शर्मा ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट करने और धमकी देने के आरोपों के तहत सुरौली थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार