लाइव न्यूज़ :

देवरियाः रंजिश को लेकर बाप-बेटे की हत्या, दूसरे बेटे की हालत गंभीर, धारदार हथियार से हमला, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 14, 2022 13:46 IST

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने मंगलवार को मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के देवरी टोला के रहने वाले 50 वर्षीय शाहिद अली रानीगंज में कब्रिस्तान की भूमि के किनारे अपना मकान बनाकर पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे।

Open in App
ठळक मुद्दे शाहिद का मोबाइल पर किसी से सम्भवतः विवाद हुआ था।परिवार के सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए।देर रात हमलावर धारदार हथियार से लैस होकर मकान पर पहुंचे।

देवरियाः उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में रंजिश को लेकर बाप-बेटे की हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने मंगलवार को मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के देवरी टोला के रहने वाले 50 वर्षीय शाहिद अली रानीगंज में कब्रिस्तान की भूमि के किनारे अपना मकान बनाकर पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। उन्होंने बताया कि सोमवार की देर शाम किसी बात को लेकर शाहिद का मोबाइल पर किसी से सम्भवतः विवाद हुआ था।

इसके बाद परिवार के सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए। देर रात हमलावर धारदार हथियार से लैस होकर मकान पर पहुंचे। हमलावरों ने शहीद अली की हत्या कर दी। शाहिद अली का 22 वर्षीय बेटा नजीर दरवाजे पर चारपाई पर सोया था और उसका 20 वर्षीय दूसरा बेटा सोनू चौकी पर सो रहा था।

हमलावरों ने इन दोनों पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे नजीर अली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रुप से घायल सोनू अली को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोहरे हत्याकांड को देखते हुए मौके पर पुलिस को तैनात किया गया है। मामला रंजिश का लगता है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?