पानी को लेकर हुआ विवाद तो मां के सामने ही 10 साल के बेटे को दी गई ऐसी खौफनाक सजा

By पल्लवी कुमारी | Published: February 11, 2018 11:01 AM2018-02-11T11:01:48+5:302018-02-11T11:12:53+5:30

मां उस वक्त अपने बेटे को नहला रही थी, जब यह हदासा हुआ

Delhi Timarpur man cut hand of 10 year old boy front of mother | पानी को लेकर हुआ विवाद तो मां के सामने ही 10 साल के बेटे को दी गई ऐसी खौफनाक सजा

पानी को लेकर हुआ विवाद तो मां के सामने ही 10 साल के बेटे को दी गई ऐसी खौफनाक सजा

दिल्ली तिमारपुर में पानी के हुए विवाद को लेकर एक खौफनाक घटना सामने आई है। मां के सामने ही एक 10 साल के बेटे पर चापड़ से वार कर उसका हाथ काट दिया गया।  मां उस वक्त अपने बेटे को नहला रही थी, जब यह हदासा हुआ था। मासूम की हालत काफी गंभीर है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला 

पुलिस के मुताबिक  37 साल की संजू राय अपने पति अनिल राय के साथ नंदलाल की झुग्गी, गोपालपुर में रहती हैं। शुक्रवार शाम 9 फरवरी को करीब पौने पांच बजे वह अपने 10 साल के बेटे को नहा रही थीं। उसी समय पड़ोस में रहने वाला अभिमन्यु उर्फ मुन्ना आया। उसके हाथ में मीट काटने वाला छुरा था। जैसे ही मुन्ना आया वह संजू राय पर ज्यादा पानी गिराने का आरोप लगाते हुए गालियां देने लगा। गुस्से में इसके बाद उसने मीट काटने वाले चाकू से 10 साल के मासूम पर हमला कर दिया। संजू राय इसके बाद जोर-जोर से चीखने लगी, आस-पास के लोग उसकी चीख सुन जमा हो गए और आरोपी को भागने के लिए ही दबोच लिया। 

घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पीसीआर के जरिए खून से लथपथ बच्चे को सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। पुलिस ने छुरा जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस के मुताबिक आरोपी मुन्ना नशेड़ी है। संजू जब अपने बच्चे को बस्ती के सरकारी हैंडपंप के पास नहा रही थी, तभी आरोपी मुन्ना को भी नहाना था। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ा और गु्स्से में उसने इस घटना को अंजाम दिया। 

Web Title: Delhi Timarpur man cut hand of 10 year old boy front of mother

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे