लाइव न्यूज़ :

मां-बाप से बदला लेने के लिए 7 साल के बेटे की हत्या, 38 दिनों तक अटैची में रखा रहा शव

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 14, 2018 11:23 IST

राजधानी दिल्ली में स्वरूप नगर इलाके में IAS की तैयारी कर रहे एक शख्स के घर से पुलिस ने 38 दिन से अटैची में बंद बच्चे का शव बरामद किया है।

Open in App

राजधानी दिल्ली में IAS की तैयारी कर रहे एक शख्स के घर से पुलिस ने 38 दिन से अटैची में बंद बच्चे का गला हुआ शव बरामद किया है। घटना दिल्ली के स्वरूप नगर का है।  यह बच्चा आशीष की 7 जनवरी की शाम गायब हुआ था। आशीष का शव पड़ोस के मुंहबोले चाचा अवधेश के घर से ही बरामद हुआ है। आशीष के गायब होने के बाद ही परिजनों ने उस पर किडनैपिंग का शक जाहिर किया था। दिल्ली पुलिस की पुछताछ के बाद आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। उसने परिवार से 15 लाख रुपये फिरौती मांगने के लिए भी ऐसा 

डीसीपी असलम खान ने बताया कि आशीष के के पैरंट्स पीठ पीछे आरोपी अवधेश को काफी गाली देते थे। इसका पता चलने पर उसने बदला लेने की भावना से बच्चे की हत्या कर दी। बाद में उसने सोचा कि फिरौती भी वसूल लेगा।

करण सैनी उर्फ सुरेंद्र परिवार के साथ नत्थुपुरा में रहते थे। करण का 7 साल का बेटा आशीष उर्फ आशू गायब हो गया था। फैमिली में करण के पैरंट्स और दो छोटे भाई भी साथ रहते हैं। आरोपी अवधेश भी उसी गली में कुछ ही घरों के फासले पर किराये में रहता है, जो मूल रूप से यूपी ऐटा का है।

आशीष के किडनैप होने पर आरोपी अवधेश ने संवेदना जताते हुए दिल्ली स्वरूपनगर थाने में  FIR दर्ज करवाई थी। पुलिस ने बताया कि जब अवधेश पहली बार दिल्ली आया था तो वह कुछ सालों  तक करण के यहां ही रहा था।  पुलिस ने बताया कि इस दौरान करण के पिता अवधेश को चौथे बेटे की तरह मानते थे। इस बात से करण काफी नाराज रहने लगा था। इसी दौरान अवधेश रात में शराब पीकर भी घर आता था, इस बात से गुस्सा होकर करण और उसकी पत्नी दोनों आपस में गाली-गलौज करते थे। इस बात को अवधेश ने कई बार सुन लिया था।

इसी बात  का बदला लेने के लिए उसने करण के बेटे को अवधेश ने साइकिल का झांसा देकर अपने घर के कमरे में बुला लिया। जिसके बाद उसने इस घिनौने घटना को अंजाम दिया।  यह घटना 7 जनवरी की है। अवधेश शव को बाहर लेकर इसलिए नहीं गया क्योंकि इलाके में काफी सारे सीसीटीवी फूटेज लगे थे। अवेधश को डर था कि अगर वह शव बाहर लेकर गया तो वह कहीं कैमरे में ना कैद हो जाए। 

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला