लाइव न्यूज़ :

3 बच्चियों की मौत: दोबारा पोस्टमॉर्टम में भी यही खुलासा- भुखमरी और कुपोषण की वजह से गई जान

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 26, 2018 13:32 IST

3 girls died in Delhi due to starvation: इन तीनों बेटियों के पिता पिछले 10 दिन से गायब हैं। बच्चों के पिता का नाम मंगल है। दिल्ली ईस्ट डीसीपी  पंकज कुमार सिंह के मुताबिक बच्चियों के पिता की तलाश जारी है।

Open in App

नई दिल्ली, 26 जुलाई: राजधानी के पूर्वी दिल्ली इलाके के मंडावली में 25 जुलाई को तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई थी। पहली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि बच्चियों की मौत भूख की वजह से हुई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने बताया है कि इन बच्चियों के पेट में एक दाना भी नहीं था और उन्हें काफी समय से पौष्टिक खाना नहीं भी मिला था। दिल्ली सरकार ने इस मामले में जांच के आदेश दिए है। जिसके बाद इस बच्चियों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट की दोबार जांच की गई थी। 

दोबार जांच में भी यह बात साफ हो गई है कि इन बच्चियों की मौत की वजह भुखमरी और कुपोषण ही है। न्यूज एजेंसी एएनआई को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की अमिता सक्सेना, एमएस ने बताया कि तीनों बच्चियों के शरीर पर चोट या किसी प्रकार घाव के कोई भी निशान नहीं थे। ना ही पेट में कोई भी खाना था। पेट बिल्कुल खाली थी। यह सीधे तौर कुपोषण का मामला है। 

खबरों के मुताबिक मंगलवार 24 जुलाई की सुबह घर से ये तीनों बच्चियां बेसुध हालात में मिली थीं। जिसके बाद पड़ोसी उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि ये तीनों सगी बहने हैं। पोस्टमॉर्टम में पता चला कि ये काफी कमजोर थी और इनके पेट में एक भी अन्न का दाना नहीं था। मेडिकल बोर्ड ने जहर, चोट या हत्या जैसी बात से साफ इनकार कर दिया है। 

इन तीनों बेटियों के पिता पिछले 10 दिन से गायब हैं। बच्चों के पिता का नाम मंगल है। दिल्ली ईस्ट डीसीपी  पंकज कुमार सिंह के मुताबिक बच्चियों के पिता की तलाश जारी है। मां मानसिक तौर पर कमजोर है, जिसकी वजह से वह पुलिस को ज्यादा जानकारी नहीं दे पाई है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इन बच्चियों की मौत एक ही रात में हुई या अलग-अलग समय पर हुई है। 

इन तीनों बच्चियों की पहचान पुलिस ने मानसी- 8 साल, शिखा- 4 सला, पारुल- 2 साल के रूप में की है। मंगलवार को हुए पहले पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि बच्चियों ने कई दिन से कुछ भी नहीं खाया था, ऐसे में डॉक्टरों ने उनकी मौत भूख से होने की आशंका जाहिर की थी। इसी वजह से दोबारा जांच कराया गया था। पहले बात थी कि पैनल के पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट दो से तीन दिन में आएगी। विसरा भी जांच के लिए लैब भेजा गया है। बच्चियों की मां ने पुलिस को बताया, बेटियों ने 8 आठ दिन से खाना नहीं खाया था। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो