लाइव न्यूज़ :

रात 11 बजे मर्डर, छोटे बच्चे में इतना गुस्सा?, दो नाबालिगों के साथ कहासुनी, 18 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक विशाल की छाती के ऊपरी बाएं और दाएं हिस्से और हाथ पर चाकू से वारकर मारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2025 14:25 IST

Delhi Shakurpur: अधिकारी ने बताया, “विशाल की छाती के ऊपरी बाएं और दाएं हिस्से तथा हाथ पर चाकू से वार किए गए। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।”

Open in App
ठळक मुद्देघटना शनिवार रात लगभग साढ़े 11 बजे हुई।घटना में शामिल दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया गया है।नाबालिग ने चाकू निकालकर विशाल पर कई वार किए।

Delhi: पूर्वी दिल्ली के शकूरपुर इलाके में दो नाबालिगों के साथ हुई कहासुनी के बाद 18 वर्षीय एक ऑटो रिक्शा चालक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात लगभग साढ़े 11 बजे हुई। घटना में शामिल दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विशाल शादी से लौटकर अपने घर के पास खड़ा था, तभी आरोपियों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। उन्होंने बताया कि विवाद विशाल के नाबालिग के एक रिश्तेदार से कथित संबंध को लेकर शुरू हुआ था।

कहासुनी के दौरान, एक नाबालिग ने चाकू निकालकर विशाल पर कई वार किए। अधिकारी ने बताया, “विशाल की छाती के ऊपरी बाएं और दाएं हिस्से तथा हाथ पर चाकू से वार किए गए। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।”

पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। अधिकारी ने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हत्या व्यक्तिगत रंजिश में की गई थी। यह रंजिश आरोपी नाबालिगों में से एक के रिश्तेदार से कथित संबंध से जुड़ी है।” अपराध में प्रत्येक नाबालिग की सटीक भूमिका का पता लगाने के लिए जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्यादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो