लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः न्यू अशोक नगर इलाके में नाबालिग लड़की का यौन शोषण, अस्पताल में भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 6, 2023 11:59 IST

भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (यौन उत्पीड़न के लिए सजा) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत न्यू अशोक नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देघर में रहने वाले एक लड़के ने उनकी बेटी के साथ बदसलूकी की। लड़की के माता-पिता का आरोप है कि जिस घर में वह किराएदार के तौर पर रहते हैं। नाबालिग लड़की का यौन शोषण किया गया और उसका इलाज चल रहा है।

नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में नाबालिग लड़की का कथित तौर पर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ने सोमवार को पुलिस को सूचित किया कि एक नाबालिग लड़की का यौन शोषण किया गया और उसका इलाज चल रहा है।

अधिकारी के अनुसार, लड़की के माता-पिता का आरोप है कि जिस घर में वह किराएदार के तौर पर रहते हैं, उसी घर में रहने वाले एक लड़के ने उनकी बेटी के साथ बदसलूकी की। भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (यौन उत्पीड़न के लिए सजा) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत न्यू अशोक नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और उसे बाल गृह भेजा गया है। पीड़िता का बयान मंगलवार को दण्ड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 164 के तहत एक मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

महिला का शव पंखे से लटका मिला,भाई ने सुसराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के देवबंद थाना इलाके में एक महिला का शव पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतका के भाई ने बहन के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। सहारनपुर के वरिठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विपिन टाडा ने बताया कि महिला के परिजन ने शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टाडा ने बताया कि महिला स्वाति (28) की शादी ढाई वर्ष पूर्व देवबंद कोतवाली क्षेत्र के मकबरा गांव निवासी सचिन के साथ हुई थी। उन्होंने बताया कि महिला के भाई रवि के अनुसार उसकी बहन का रविवार रात 11 बजे फोन आया था जिसमें उसने परिजन से सुबह आकर उसे ले जाने की बात कही थी लेकिन सोमवार सुबह जब परिजन उसकी ससुराल पहुंचे तो वहां स्वाति का शव मिला। मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम