लाइव न्यूज़ :

Delhi: नरेला में 3 भाइयों ने ली युवक की जान, फरार आरोपी बेगुसराय से गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2026 11:39 IST

Delhi Crime News: पुलिस को ऐसी सूचनाएं मिली थी कि आरोपी बिहार के बेगुसराय जिले में छिपे हुए हैं।

Open in App

Delhi Crime News:दिल्ली पुलिस ने बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में पुरानी दुश्मनी के कारण एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में तीन भाइयों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी मनीष, राजेश उर्फ ​​हड्डी और राजा घटना के बाद से पिछले साल सितंबर से फरार थे।

पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या), 109(1) (हत्या का प्रयास) और 3(5) (साझा मंशा) के तहत दर्ज एक मामले में उनकी तलाश थी। पुलिस ने बताया कि दिल्ली की एक अदालत ने पहले ही उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिए थे। अकबर नामक व्यक्ति की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया था, जिसने आरोप लगाया था कि आरोपी ने पहले हुए झगड़े को लेकर उसे और उसके भाई राजा को धमकी दी थी।

पुलिस ने बताया कि घटना वाले दिन मनीष ने अपने भाइयों राजेश और राजा तथा उनके साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के समूह पर सुनियोजित हमला किया। हमले के दौरान शिकायतकर्ता के करीबी दोस्त बादशाह को कई बार चाकू मारा गया, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को ऐसी सूचनाएं मिली थी कि आरोपी बिहार के बेगुसराय जिले में छिपे हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि आठ जनवरी को तीनों आरोपियों को बेगुसराय से ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि लंबी पूछताछ के दौरान तीनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता कथित तौर पर स्वीकार कर ली। पुलिस ने बताया कि मनीष चोरी, शस्त्र अधिनियम के तहत अपराध और हत्या के प्रयास सहित 35 से अधिक आपराधिक मामलों में संलिप्त है। राजा के खिलाफ पहले से ही तीन मामले दर्ज हैं, जबकि राजेश उर्फ ​​हड्डी भी कथित तौर पर कई गंभीर अपराधों में शामिल रहा है।

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिसदिल्ली समाचारहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट