लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने 3 लाख के इनामिया आतंकी मोहम्मद शाहनवाज को 2 अन्य के साथ पकड़ा, बम बनाने के कई संदिग्ध सामान बरामद

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 2, 2023 11:31 IST

दिल्ली पुलिस ने तीन लाख रुपये के इनामिया आतंकी मोहम्मद शाहनवाज को उसके दो अन्य सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी मोहम्मद शाहनवाज को धर दबोचा शाहनवाज एनआईए की आतंकी लिस्ट था और उस पर 3 लाख रुपये का इनाम भी थाआतंकी शाहनवाज दिल्ली का रहने वाला है और पेशे से इंजीनियर है

नई दिल्ली: आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के संदिग्ध आतंकी मोहम्मद शाहनवाज को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने धर दबोचा है। खबरों के मुताबिक पुलिस ने उसके साथ 2 अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है और विस्फोटकों से संबंधित कई सामानों को जब्त किया है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार सोमवार को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली, जब सुरक्षा एजेंसियों का सिरदर्द बना आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी मोहम्मद शाहनवाज को उसके दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के अनुसार आईएसआईएस आतंकी मोहम्मद शाहनवाज उर्फ ​​शफी उज्जमा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की ओर से बनाई गई आतंकियों की लिस्ट में शुमार था और उस पर 3 लाख रुपये का इनाम भी था।

दिल्ली पुलिस ने शाहनवाज की गिरफ्तारी के बाद बताया कि उन्हें दिल्ली में आईएसआईएस मॉड्यूल के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने एक बेहद खुफिया मिशन को अंजाम देते हुए तीनों आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आईएसआईएस मॉड्यूल विदेश में बैठे अपने आकाओं से आदेश लेकर देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में आतंकी हमले करने की योजना बना रहा था। अधिकारियों ने बताया कि थापेमारी के दौरान उसके पास से एक तरल रसायन सहित कई तरह की आपत्तिजनक सामग्रियों को जब्त किया गया है। जिनका उपयोग इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बनाने में किया जाता है।

पुलिस के हत्थे चढ़े शाहनवाज के बारे में मिली जानकारी के अनुसार वो दिल्ली का रहने वाला है और पेशे से इंजीनियर है। शाहनवाज पुणे में आईएसआईएस मॉड्यूल को ऑपरेट करता था और उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी लेकिन वो पुणे पुलिस की हिरासत से भाग गया था। पुणे से फरार होने के बाद वो दिल्ली में छिपा हुआ था और यहीं से अपने नेक्सस को ऑपरेट कर रहा था और देश विरोधी साजिश रच रहा था।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि शाहनवाज समेत तीनों आतंकियों को हिरासत में लिये जाने के बाद उनसे लगातार पूछताछ हो रही है और उम्मीद है कि उनसे पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आएंगी। एनआईए ने हाल ही में शाहनवाज समेत तीन अन्य आतंकियों के बारे में जानकारी देने वाले को 3-3 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की थी।

टॅग्स :आईएसआईएसदिल्ली पुलिसआतंकवादीPune
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये