लाइव न्यूज़ :

मंडोली जेलः बलात्कार के मामले बंद कैदी ने महिला डॉक्टर के साथ दुराचार का प्रयास किया, जेल महानिदेशक को नोटिस, तीन अक्टूबर तक रिपोर्ट सौंपे

By भाषा | Updated: September 28, 2022 16:39 IST

नई दिल्लीः डीसीडब्ल्यू ने दिल्ली की जेलों में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों की भी जानकारी मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्देजेल अधिकारियों को तीन अक्टूबर तक रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। पीड़िता एक रेजिडेंट डॉक्टर है और उसने पहले भी आरोपी का इलाज किया था।आयोग ने कहा कि आरोपी बलात्कार के एक मामले में जेल में बंद है।

नई दिल्लीः दिल्ली स्थित मंडोली जेल में एक विचाराधीन कैदी द्वारा कथित तौर पर एक महिला डॉक्टर से छेड़खानी करने के मामले में दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने जेल महानिदेशक को नोटिस जारी किया है। आयोग ने कहा कि पीड़िता एक रेजिडेंट डॉक्टर है और उसने पहले भी आरोपी का इलाज किया था।

डॉक्टर ने आयोग को बताया कि 26 सितंबर को जब वह शौचालय गई तो आरोपी वहां पहले से छुपा था। आयोग के अनुसार, कैदी ने महिला का बलात्कार करने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गई और उसने सुरक्षाकर्मियों को आगाह कर दिया। आयोग ने कहा कि आरोपी बलात्कार के एक मामले में जेल में बंद है।

डीसीडब्ल्यू ने कहा, “यह बेहद गंभीर मामला है और उन जेलों में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करने वाला मुद्दा है, जहां पुरुष कैदियों को रखा गया है।” आयोग ने कहा कि उसने प्राथमिकी के विवरण की मांग करते हुए जेल महानिदेशक को नोटिस जारी किया है। डीसीडब्ल्यू ने दिल्ली की जेलों में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों की भी जानकारी मांगी है। जेल अधिकारियों को तीन अक्टूबर तक रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसजेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम