लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन 18 जून तक रहेंगे सलाखों के पीछे, मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुए थे गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 14, 2022 15:18 IST

संघीय एजेंसी ने 30 मई को जैन को धन शोधन निवारण अधिनियम की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था। अदालत ने नौ जून को सत्येंद्र जैन की ईडी हिरासत चार दिनों के लिए बढ़ा दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देजमानत याचिका पर कोर्ट अब 18 जून को सुनाएगी अपना फैसला 30 मई को दिल्ली के मंत्री को किया गया था गिरफ्तारजैन ने ईडी से कहा- कोरोना की वजह से चली गई है मेरी यादाश्त

नई दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन 18 जून तक सलाखों के पीछे रहेंगे। कोर्ट अब 18 जून को अपना फैसला सुनाएगी। अदालत ने मंगलवार को उनकी जमानत याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रखा है। विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने जैन और ईडी की दलीलें सुनने के बाद 18 जून तक आदेश सुरक्षित रखा। 

30 मई को सत्येंद्र जैन को किया गया था गिरफ्तार

संघीय एजेंसी ने 30 मई को जैन को धन शोधन निवारण अधिनियम की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था। अदालत ने नौ जून को सत्येंद्र कुमार जैन की ईडी हिरासत चार दिनों के लिए बढ़ा दी थी, एजेंसी के एक आवेदन पर, जिसमें उनकी और 5 दिनों की हिरासत की मांग की गई थी। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।

पूछताछ में जैन ने ईडी से कहा- कोरोना की वजह से चली गई है मेरी यादाश्त

सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने हैरान करने वाला दावा किया है। दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट में ईडी ने कहा कि सवाल पूछे जाने के दौरान सत्येंद्र जैन ने कहा है कि उनको कोविड हुआ था, जिसकी वजह से अब उनकी यादाश्त चली गई है। हिरासत में ईडी के द्वारा सत्येंद्र जैन से कुछ कागजातों के बारे में सवाल किए गए थे। मसलन हवाला से पैसा पाने वाले ट्रस्ट से सत्येंद्र जैन का क्या कनेक्शन है। वे उसके सदस्य क्यों हैं?

16 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप

सत्येंद्र जैन पर आय से अधिक संपत्ति, मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं। इस संबंध में ईडी ने उनके घर छापा मारा था। ई़डी ने दावा किया था कि जैन ने अपनी पत्नी और बेटियों के नाम पर 16 करोड़ की धोखाधड़ी की है। जबकि दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने इस पूरे मामले को झूठा बताया है। 

टॅग्स :सत्येंद्र जैनमनी लॉऩ्ड्रिंग मामलाकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

भारत2020 Delhi riots: कोर्ट ने शरजील इमाम को भाई की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन की दी अंतरिम ज़मानत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई