लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः ‘मैट्रिमोनियल वेबसाइट’ पर खुद को अमीर कुवांरा बताकर कई महिलाओं से ठगी, केशवपुरम थाने में 3.05 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज, ऐसे जाल में फंसता था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 14, 2023 12:53 IST

पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के निवासी विशाल ने वेबसाइट पर खुद को एक अमीर कुंवारा बताया था। वह महिलाओं को आकर्षित करने के लिए महंगी गाड़ियों का इस्तेमाल करता था।

Open in App
ठळक मुद्देआईफोन (मोबाइल फोन) दिलाने के बहाने कथित तौर पर पैसे भेजने को कहता था।2021 में नौकरी छोड़ दी और गुरुग्राम में एक रेस्तरां खोला, लेकिन वह चला नहीं।2018 में गुरुग्राम में एक एमएनसी में एचआर पेशेवर के रूप में काम किया।

नई दिल्लीः ‘मैट्रिमोनियल वेबसाइट’ पर खुद को एक अमीर कुवांरा बताकर महिलाओं से कथित तौर पर पैसे ठगने के आरोप में 26 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ‘मैट्रिमोनियल वेबसाइट’ पर लोग शादी के लिए रिश्ते तलाशने के वास्ते अपना खाता बनाते हैं।

 

पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के निवासी विशाल ने वेबसाइट पर खुद को एक अमीर कुंवारा बताया था। वह महिलाओं को आकर्षित करने के लिए महंगी गाड़ियों का इस्तेमाल करता था। वह महिलाओं को कम दाम पर आईफोन (मोबाइल फोन) दिलाने के बहाने कथित तौर पर पैसे भेजने को कहता था।

उन्होंने बताया कि विशाल एक पढ़ा-लिखा पेशेवर हैं और एक बहुराष्ट्रीय निगम (एमएनसी) में काम करता था। अपने कारोबार में नुकसान झेलने के बाद, उसने महिलाओं को ठगना शुरू किया। एक महिला के उत्तर पश्चिमी दिल्ली के केशवपुरम थाने में 3.05 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराने के बाद यह मामला सामने आया।

पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम में एक एमएनसी में काम करने वाली महिला के माता-पिता ने ‘मैट्रिमोनियल वेबसाइट’ पर उसका खाता बनाया था। वर की तलाश में उनकी पहचान इस व्यक्ति से हुई जो खुद को हर साल 50 से 70 लाख कमाने वाला एक एचआर पेशेवर बताता था।

इसके बाद महिला की उससे बातचीत होने लगी और दोनों ने एक-दूसरे को अपने नंबर दिए और सोशल मीडिया मंच पर भी एक-दूसरे से जुड़े। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया, ‘‘ मार्च 2023 में उसने उसे महंगी गाड़ियों की तस्वीरें भेजीं और उससे (उसकी) पसंद पूछी। उसने महिला को प्रभावित करने के लिए गुरुग्राम में अपनी संपत्तियों के रूप में कुछ विला और फार्महाउस दिखाए।

उसने गुरुग्राम में उसका खान-पान का अच्छा कारोबार होने की बात भी कही।’’ पुलिस ने बताया कि महिला का विश्वास जीतने के बाद उसने उसे कम दाम में आईफोन 14-प्रो मैक्स खरीदने का प्रस्ताव दिया। उसने उसके रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए भी फोन खरीदने को कहा। महिला ने उसकी बात मानकर उसे यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) के जरिए आठ बार में तीन लाख पांच हजार रुपये भेजे।

महिला ने आरोप लगाया कि पैसे भेजने के बाद उसने सोशल मीडिया पर उसे ‘ब्लॉक’ कर दिया और बताया कि वह दुर्घटना का शिकार हो गया है और जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती है। इसके कुछ दिन बाद उसने महिला के फोन उठाने भी बंद कर दिए, जिससे महिला को उसके साथ धोखाधड़ी होने का एहसास हुआ।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) जितेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि शिकायत मिलने के कुछ दिन बाद पुलिस के लिए काम कर रही एक महिला ने आरोपी व्यक्ति से उसी वेबसाइट पर संपर्क किया और फिर उस व्यक्ति ने उसे भी पीड़िता की तरह प्रभावित करने की कोशिश की। पुलिस के लिए काम कर रही महिला ने उसे मिलने बुलाया और इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मीणा ने कहा, ‘‘ पूछताछ के दौरान, उसने धोखाधड़ी में शामिल होने की बात स्वीकार की। उसने खुलासा किया कि दिल्ली से बीसीए और एमबीए पूरा करने के बाद, उसने 2018 में गुरुग्राम में एक एमएनसी में एचआर पेशेवर के रूप में काम किया। उसने 2021 में नौकरी छोड़ दी और गुरुग्राम में एक रेस्तरां खोला, लेकिन वह चला नहीं।’’

अधिकारी ने बताया कि विशाल ने ‘मैट्रिमोनियल वेबसाइट’ पर एक खाता बनाया और खुद को एक अमीर कुंवारा बताया। उसने ढोंग करने के लिए 2,500 रुपये प्रतिदिन पर एक एप के जरिए 15 दिन के लिए एक लग्जरी कार भी किराए पर ली। पुलिस इसी तरह की अन्य शिकायतों में विशाल की संभावित संलिप्तता का पता लगाने की कोशिश कर रही है। उसके बैंक खाते को भी खंगाला जा रहा है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसगुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम