Coronavirus: दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में महिला डॉक्टर से बदसलूकी, बचाने आए साथी डॉक्टर से भी मारपीट

By विनीत कुमार | Published: April 15, 2020 10:16 AM2020-04-15T10:16:58+5:302020-04-15T10:19:14+5:30

दिल्ली में लोकनायक अस्पताल में महिला डॉक्टर से मारपीट का मामला मंगलवार का है। डॉक्टरों को अपनी सुरक्षा के लिए ड्यूटी रूप में छिपना पड़ा।

Delhi: female doctor allegedly assaulted by patients at Lok Nayak Hospital which is treating COVID19 | Coronavirus: दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में महिला डॉक्टर से बदसलूकी, बचाने आए साथी डॉक्टर से भी मारपीट

दिल्ली के एक अस्पताल में महिला डॉक्टर से बदसलूकी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsदिल्ली के लोकनायक अस्पताल की घटना, यहां कोविड-19 मरीजों का भी इलाज हो रहा हैजान बचाने के लिए ड्यूटी रूम में छिपे डॉक्टर, गार्ड्स को बुलाना पड़ा

दिल्ली में एक बार फिर डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। ताजा मामला लोकनायक अस्पताल का है। मिली जानकारी के अनुसार लोकनायक अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ कुछ मरीजों ने बदसलूकी की। इसे देख जब साथी पुरुष डॉक्टर बीच-बचाव करने आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। आलम ये रहा कि डॉक्टरों को अपनी जान बचाने के लिए ड्यूटी रूम में छिपना पड़ा और सिक्यूरिटी में लगे गार्ड्स को बुलाना पड़ा। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार घटना मंगलवार की है। इस घटना के बाद अस्पताल की रेजिडेंट डॉकटर्स एसोसिएशन ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। साथ ही जारी पत्र में मारपीट की घटना का पूरा विवरण दिया गया है। बता दें कि इस अस्पताल में कोरोना मरीजों का भी इलाज हो रहा है।


दिल्ली में महिला डॉक्टरों के साथ बदसलूकी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले दिल्ली के हौज खास इलाके में भी पिछले दिनों दो महिला डॉक्टरों के साथ हाथापाई और उन्हें अपशब्द कहने का मामला सामने आया था। इस घटना में 44 साल के एक शख्स की गिरफ्तारी भी हुई थी। 

इसमें पड़ोसियों ने दोनों महिला डॉक्टरों पर आरोप लगाया था कि यहां पर आकर ये कोरोना वायरस फैलाती थीं। सफदरजंग रेजीडेंट डॉक्टर्स असोसिएशन (आरडीए) के अनुसार यह घटना रात करीब 9.30 बजे हुई जब दोनों डॉक्टर इलाके में फल खरीदने के लिए अपने घरों से बाहर निकली थीं। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल की ये दोनों डॉक्टर कोविड​​-19 ड्यूटी पर नहीं हैं।

Web Title: Delhi: female doctor allegedly assaulted by patients at Lok Nayak Hospital which is treating COVID19

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे