लाइव न्यूज़ :

Delhi Excise Case: सिसोदिया ने 290 करोड़ रुपये से अधिक की रिश्वत और ‘अपराध से आय’ अर्जित करने के लिए अन्य लोगों के साथ मिलकर ‘‘साजिश’’ रची, जानें ईडी ने क्या-क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2023 20:44 IST

Delhi Excise Case: एजेंसी ने बृहस्पतिवार को तिहाड़ जेल में 51 वर्षीय मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। विशेष अदालत के समक्ष पेश किया और 17 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमामले में आरोपी कंपनी ‘साउथ ग्रुप’ से ‘रिश्वत’ के रूप में 100 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे।इंडोस्पिरिट्स कंपनी ने 192.8 करोड़ रुपये का लाभ कमाया।सात मार्च और नौ मार्च को तिहाड़ जेल में पूछताछ के दौरान ‘‘झूठे’’ बयान दिए। 

नई दिल्लीः दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 290 करोड़ रुपये से अधिक की रिश्वत और ‘अपराध से आय’ अर्जित करने के वास्ते दोषपूर्ण आबकारी नीति तैयार करने के लिए अन्य लोगों के साथ मिलकर ‘‘साजिश’’ रची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को यहां एक अदालत के समक्ष यह आरोप लगाया।

संघीय जांच एजेंसी ने बृहस्पतिवार को तिहाड़ जेल में 51 वर्षीय सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने सिसोदिया को शुक्रवार को एक विशेष अदालत के समक्ष पेश किया जिसने उन्हें 17 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया। ईडी ने सिसोदिया की हिरासत का अनुरोध करते हुए अपनी अर्जी में कहा, ‘‘ अपराध से कम से कम 292.8 करोड़ रुपये की आय (अब तक की गणना के अनुसार और जांच के दौरान बढ़ने की संभावना है) अर्जित करने के वास्ते साजिश रची गई।’’

इसमें कहा गया है कि सिसोदिया ने ‘‘अन्य व्यक्तियों के साथ साजिश रची और वह दोषपूर्ण नीति बनाने में सक्रिय रूप से शामिल थे ... सिसोदिया ने अपराध से आय, हस्तांतरण, छुपाने में भूमिका निभाई।’’ सिसोदिया को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली की आबकारी नीति (जिसे अब वापस ले लिया गया है) में कथित अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार किया था।

इसके बाद ईडी ने इसी से जुड़े धन शोधन के एक मामले में तिहाड़ जेल में सिसोदिया से पूछताछ की और बृहस्पतिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। ईडी ने दावा किया कि इस मामले में आरोपी कंपनी ‘साउथ ग्रुप’ से ‘रिश्वत’ के रूप में 100 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे।

ईडी ने यह भी दावा किया कि इंडोस्पिरिट्स कंपनी ने 192.8 करोड़ रुपये का लाभ कमाया, जो कि आबकारी नीति 2021-22 में की गई कथित अनियमितताओं के माध्यम से उत्पन्न ‘‘अपराध की आय’’ है। एजेंसी ने यह भी दावा किया कि सिसोदिया ने सात मार्च और नौ मार्च को तिहाड़ जेल में पूछताछ के दौरान ‘‘झूठे’’ बयान दिए। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमनीष सिसोदियाAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालसीबीआईप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला