लाइव न्यूज़ :

Delhi Crime News: 100 रुपये दो शराब खरीदेंगे?, निराला ने नहीं दिया तो गुस्से में आकर अंकित ने सिर पर ईंट से हमला किया और जेब से 400 रुपये निकाल भागा!, 150 से अधिक सीसीटीवी से...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2024 19:52 IST

Delhi Crime News: टीम तुरंत मौके पर पहुंची और निराला को पास के अस्पताल ले गई, जहां मृत घोषित कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अंकित और निराला दोनों आनंद विहार में मजदूर थे। अंकित ने निराला से शराब खरीदने के लिए 100 रुपये मांगे, लेकिन निराला ने मना कर दिया।

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने शराब खरीदने के लिए 400 रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में अपने ही दोस्त की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को नशामुक्ति केंद्र से गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान अंकित के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि आनंद विहार बस स्टैंड के पीछे एक व्यक्ति बेहोश पड़ा है, जिसकी पहचान निराला के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और निराला को पास के अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अंकित और निराला दोनों आनंद विहार में मजदूर थे। अधिकारियों ने बताया कि अंकित ने निराला से शराब खरीदने के लिए 100 रुपये मांगे, लेकिन निराला ने मना कर दिया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “उनके बीच बहस हुई और गुस्से में आकर अंकित ने निराला के सिर पर ईंट से वार कर दिया और उसकी जेब से 400 रुपये निकाल लिए।” अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी और संदेह से बचने के लिए अंकित ने खुद को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आसपास के इलाकों में 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अपराध के बाद अंकित की गतिविधियों पर नजर रखी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को नशा मुक्ति केंद्र से गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?