लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः 20 वर्षीय युवक को पड़ोसी ने पेट के निचले हिस्से में चाकू घोंपा, भाई के साथ आइसक्रीम खाने गया था पीड़ित, जानें क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2023 17:43 IST

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब दस बजे, बृजपुरी निवासी सोनू (19) रिश्ते के अपने भाई राहुल के साथ आइसक्रीम खाने गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे गली में रहने वाले मोहम्मद जैद (20) से राहुल का विवाद हो गया।मारपीट के दौरान जैद ने राहुल के पेट के निचले हिस्से में चाकू घोंप दिया।जांच से पता चला कि दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ था।

नई दिल्लीः उत्तरपूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में मामूली विवाद में 20 वर्षीय एक युवक को उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर चाकू मार कर घायल कर दिया। फिलहाल युवक अस्पताल में भर्ती हैं और सांप्रदायिक घटना को देखते हुए इलाके में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गयी है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात करीब दस बजे, बृजपुरी निवासी सोनू (19) रिश्ते के अपने भाई राहुल के साथ आइसक्रीम खाने गया था। अधिकारी ने बताया, उसी गली में रहने वाले मोहम्मद जैद (20) से राहुल का विवाद हो गया और मारपीट के दौरान जैद ने राहुल के पेट के निचले हिस्से में चाकू घोंप दिया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान सोनू के भी हाथ में चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद किसी भी सांप्रदायिक हिंसा को रोकने के लिए इलाके में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि जांच से पता चला कि दोनों के बीच अहं को लेकर कुछ विवाद शुरू हुआ था। अधिकारी ने बताया कि जैद अपने पिता के साथ बढ़ई का काम करता है, जबकि राहुल के पिता कैंडी बेचते हैं।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की ने कहा, "यह एक मामूली विवाद था जिसके कारण दोनों के बीच हाथापाई हुई। संभवत: जैद उस वक्त अकेला था और उसके पास धारदार चाकू था, जिससे उसने राहुल पर हमला कर दिया। जब सोनू, राहुल को बचाने पहुंचा तब उसके हाथ में भी चोटें आई। आरोपी को पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं।"

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी जैद फरार हो गया और उसके खिलाफ दयालपुर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 और धारा 324 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि घायल राहुल को जीटीबी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती करवाया गया है।

इस घटना के बाद राहुल के पिता राम स्वरूप ने बताया "राहुल और रिश्ते में उसके भाई सोनू रात के खाने के बाद आइसक्रीम खाने गये थे। तभी वहां नूडल्स खा रहे एक व्यक्ति के साथ उसकी बहस हो गयी। हमने सुना कि उनके बीच विवाद हुआ और उस व्यक्ति ने राहुल को चाकू मारकर घायल कर दिया।

जब सोनू ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उस पर भी हमला किया गया।" पिता ने बताया, ''राहुल को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह फिलहाल आईसीयू में हैं।'' वहीं, एक स्थानीय ने बताया कि चाकू मारने के बाद इलाके में भारी भीड़ जमा हो गयी थी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद कुछ लोग आरोपी जैद को वहां से भागने में मदद कर रहे थे।

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री एवं आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट करके इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया, "दिल्ली के बृजपुरी इलाके में चाकूबाजी की घटना। ऐसा नहीं लगता कि यह राष्ट्रीय राजधानी है। अब इसमें हिंदू-मुस्लिम कोण भी है। अब भाजपा हंगामा कर सकती है, और उपराज्यपाल साहब से सवाल भी कर सकती है?"

टॅग्स :दिल्ली पुलिसदिल्ली सरकारआम आदमी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने