लाइव न्यूज़ :

रेप के बाद जिंदगी व मौत की जंग लड़ रही है 6 साल की बच्ची, शरीर पर लगे इतने टांके की गिन पाना मुश्किल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2019 16:55 IST

डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने शहर के एक अस्पताल में बच्ची से मुलाकात की और राष्ट्रीय राजधानी में बच्चियों से दुष्कर्म की बढती घटनाओं के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की शीघ्र बैठक बुलाने की अपील की।

Open in App
ठळक मुद्देरेप के बाद बच्ची को जान से मारने की कोशिश भी कई गई है। स्थानीय लोगों ने बच्ची को गंभीर हालात में वहां से उठाकर अस्पताल में भर्ती करवाया। अरविंद केजरीवाल ने पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये देने का ऐलान किया है।

 दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने पुलिस और दिल्ली सरकार को नोटिस भेजकर पश्चिम दिल्ली के जनकपुरी में छह साल की दुष्कर्म पीड़िता के देखभाल और पुनर्वास के लिए उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी मांगी है। डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने शहर के एक अस्पताल में बच्ची से मुलाकात की और राष्ट्रीय राजधानी में बच्चियों से दुष्कर्म की बढती घटनाओं के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की शीघ्र बैठक बुलाने की अपील की। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात की है। 

एक रिक्शाचालक ने बच्ची से कथित तौर पर सोमवार तड़के बलात्कार किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है । दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग को जारी नोटिस में आयोग ने जानना चाहा है कि बच्ची के पुनर्वास के लिए किस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। रेप पीड़िता के परिवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दस लाख रुपये देने का ऐलान किया है। उन्होंने इस रेप की घटना को दुखद बताया है। 

बोलने में भी असमर्थ है बच्ची

एक रिक्शाचालक ने बच्ची से कथित तौर पर सोमवार तड़के बलात्कार किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है । दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग को जारी नोटिस में आयोग ने जानना चाहा है कि बच्ची के पुनर्वास के लिए किस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं।

बच्ची की हालात काफी गंभीर बताई जा रही है। बच्ची का इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। खबरों के मुताबिक छह साल की बच्ची जिंदगी और मौत से लड़ रही है। उसके शरीर पर इतने टांके लगे हैं कि आप गिन भी नहीं पायेंगे। बच्ची ठीक से ऑंख भी नहीं खोल पा रही है। बच्ची बोलने में भी असमर्थ है। 

रेप के बाद जान से मारने की भी कोशिश की गई 

रेप के बाद बच्ची को जान से मारने की कोशिश भी कई गई है। दिल्ली के जनकपुरी इलाके में बच्ची का परिवार फुटपाथ पर रहता है। 14 जुलाई की रात बच्ची अपने माता-पिता के साथ सो रही थी। रात को इलाके का रिक्शा चालक वहां पर आया और सोती हुई बच्ची को किडनैप कर ले गया और उसका रेप किया। बच्ची को मारने की कोशिश की लेकिन बाद में उसे अधमरा कर फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने बच्ची को गंभीर हालात में वहां से उठाकर अस्पताल में भर्ती करवाया। 

टॅग्स :दिल्लीरेपस्वाति मालीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट