दिल्ली में तीन हमलावरों ने शख्स को उसके ही घर में मारी गोली, मौत, बेटे को आए थे मारने

By वैशाली कुमारी | Published: June 11, 2021 12:25 PM2021-06-11T12:25:32+5:302021-06-11T12:25:32+5:30

दिल्ली में गुरुवार को एक शख्स की उसके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक अपने घर की बालकनी पर खड़ा था। उसी समय उसे गोली मारी गई।

Delhi: 57-year-old shot dead by 3 people entering in house | दिल्ली में तीन हमलावरों ने शख्स को उसके ही घर में मारी गोली, मौत, बेटे को आए थे मारने

दिल्ली के उस्मानपुर में  57 वर्षीय व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsगुरुवार को दोपहर एक बजे तीन हमलावरों ने की शख्स की हत्यागोली सतीश कुमार को लगी और उन्होंने वहीं दम तोड़ दियासतीश कुमार के बेटो को मारने आए थे हमलावर, पुलिस ने एक हमलावर की पहचान की

नई दिल्ली: पूर्वोत्तर दिल्ली के उस्मानपुर में  57 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। तीन लोगों ने शख्स को उसके ही घर में गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि तीन लोग मृतक के बेटे पर हमला करने आए थे, लेकिन गोली उस पर चला दी।

मृतक सतीश कुमार अपने घर की बालकनी पर खड़ा था। तभी गुरुवार को दोपहर एक बजे तीन हमलावरों ने आकर गोलियां चला दीं।  गोली सतीश कुमार को लगी और उसने वहीं दम तोड़ दिया।

डीसीपी (पूर्वोत्तर) संजय कुमार सेन ने कहा कि शख्स को जग प्रवेश अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने उसके बेटे सुनील से बात की। इसके बाद पता चला कि तीनों हमलावर बाइक पर आए थे और 'सुनील-सुनील' चिल्ला रहे थे । वह गैरेज में खड़ा था जबकि उसके पिता बालकनी पर थे। इसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर उसके पिता पर फायरिंग की और फरार हो गए।

बेटे ने की हमलावरों को हुई पहचान

डीसीपी सेन ने बताया कि सुनील ने हमलावरों में से एक की पहचान सोनिया विहार निवासी मोहित ठाकुर के तौर पर की है।  जांच टीम ने पाया कि मोहित ठाकुर कुछ लोगों के साथ गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था। आरोपियों में से कुछ लोनी में एक घर के अंदर छिपे हुए थे। छापेमारी करने वाली एक टीम वहां गई लेकिन वो लोग बाइक लेकर घर से भाग गए।  पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की करते हुए गोलियां चलाईं। एक गोली जाकर मोहित ठाकुर को लगी जबकि उसके साथी अजय और गौरव भागने में सफल रहे। पुलिस ने कहा कि मोहित ठाकुर और अजय हिस्ट्रीशीटर हैं और वे फायरिंग की घटनाओं में शामिल थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मोहित यौन उत्पीड़न के एक मामले में शामिल था। सुनील कुमार के रिश्तेदार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। अधिकारी ने बताया कि उन्हें संदेह है कि वे लोग बदला लेना चाहते थे और उन्होंने सुनील को धमकाने के लिए फायरिंग की योजना बनाई होगी।

सतीश कुमार दिल्ली मे सरकारी कर्मचारी थे और परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं।

Web Title: Delhi: 57-year-old shot dead by 3 people entering in house

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे