लाइव न्यूज़ :

18 वर्षीय युवक पर चाकू मारकर हत्या, विरोध करने पर नाबालिग आरोपियों ने कई वार कर गला रेता, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2023 17:39 IST

दिल्ली पुलिसः अधिकारी के मुताबिक, मृतक के शरीर पर चाकू के वार के कई निशान थे। मृतक की पहचान भाटी माइंस स्थित संजय कॉलोनी निवासी हर्ष के रूप में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देटेलीफोन मोहल्ले में राधा कृष्ण मंदिर के पास एक शव पड़ा होने की सूचना मिली।मृतक की पहचान भाटी माइंस स्थित संजय कॉलोनी निवासी हर्ष के रूप में हुई। भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नई दिल्लीः दक्षिणी दिल्ली के मैदान गढ़ी इलाके में 18 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस संबंध में दो किशोरों को पकड़ा गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि शनिवार अपराह्न दो बजकर 23 मिनट पर टेलीफोन मोहल्ले में राधा कृष्ण मंदिर के पास एक शव पड़ा होने की सूचना मिली।

 

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, मृतक के शरीर पर चाकू के वार के कई निशान थे। मृतक की पहचान भाटी माइंस स्थित संजय कॉलोनी निवासी हर्ष के रूप में हुई। अधिकारियों ने बताया कि इस सिलसिले में मैदान गढ़ी थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की पड़ताल की।

दो आरोपी किशोरों को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, एक नाबालिग ने हर्ष का मोबाइल फोन छीन लिया था जिसका विरोध करने पर नाबालिग आरोपियों ने उस पर चाकू से कई वार किए और उसका गला रेत दिया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से मृतक का मोबाइल फोन, सिम कार्ड और हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है।

दिल्ली में लोगों को ठगने का आरोपी हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार

दवा उत्पाद बेचने के नाम पर लोगों से ठगी करने के आरोप में हिमाचल प्रदेश से 26 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के परवाणू निवासी हिमांशु गौतम के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि ठगी के शिकार एक पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा कि उसे एक ''फार्मा कंपनी'' से एक संदेश और फोन आया था जिसमें अस्पतालों को दवा की आपूर्ति करने का दावा किया गया था। शिकायत के अनुसार, इसके बाद आरोपी हिमांशु ने शिकायतकर्ता को उत्पादों का ऑर्डर देने के लिए राजी किया।

इसके एवज में शिकायतकर्ता ने उसे 94,000 रुपये का भुगतान किया। हालांकि पैसे दिए जाने के बाद उत्पादों की खेप शिकायतकर्ता के पास नहीं पहुंची। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा कि जांच के दौरान, पुलिस ने उस नंबर के सभी विवरणों का विश्लेषण किया, जिसके जरिए आरोपी ने शिकायतकर्ता से संपर्क किया था और उसके ठिकाने का पता लगाया जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी के पास से अपराध में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्यादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम