लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 1 व्यक्ति ने अचानक से की अंधाधुंध फायरिंग, जो दिखा उसपर बरसा दी गोलियां, ASI की हुई मौत

By आकाश चौरसिया | Updated: April 16, 2024 17:51 IST

रिपोर्ट की मानें तो मुकेश कुमार ने अचानक गोली 7.5 एमएम पिस्टल से बरसा दी। पहली गोली तो बाइकसवार युवक पर चलाई, लेकिन वो किसी तरह बच गया और यह गोली दिल्ली पुलिस के सहायक सब इंसपेक्टर दिनेश शर्मा को जा लगी।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी मुकेश कुमार ने दिल्ली के नंदनगरी इलाके में गोली चला दीउसकी चपेट में आए पुलिस अधिकारी की मृत्यु हो गईफिर आखिर में उसने अपने ऊपर गोली चलाकर खुद को मौत के घाट उतार दिया

नई दिल्ली: राजधानी की नंदनगरी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने खुले आम पुलिस वाले पर गोली चला दी और इस घटना में एक युवक भी घायल हो गया। थोड़ी देर बाद व्यक्ति ने खुद को भी गोली मार ली। यह घटना मीत नगर फ्लाईओवर पर हुई। यह वारदात सोमवार की रात करीब 11:45 बजे हुई। इस समय मुकेश नाम के शख्स ने घटनास्थल पर अंधाधुंध फायरिंग की। 

रिपोर्ट की मानें तो आरोपी मुकेश कुमार ने अचानक गोली 7.5 एमएम पिस्टल से बरसा दी। पहली गोली तो बाइकसवार युवक पर चलाई, लेकिन वो किसी तरह बच गया और यह गोली दिल्ली पुलिस के सहायक सब इंसपेक्टर दिनेश शर्मा को जा लगी। जब तक दिनेश शर्मा को अस्पताल ले जाया गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और दुर्भाग्यवश पुलिस अधिकारी की मृत्यु हो गई। एएसआई दिनेश शर्मा दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच में पोस्ट थे। जब यह फायरिंग की घटना हुई, वो भी उस समय मोटरसाइकल से जा रहे थे और तभी आरोपी की गोली उन पर जा लगी। 

इसके तुरंत बाद मुकेश ने स्कूटर से जा रहे अमित पर गोली चला दी और गोली अमित की कमर में लगी। घटना में घायल हुए 30 वर्षीय अमित कुमार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

आखिर में आरोपी मुकेश एक ऑटो में बैठ गया और ऑटो चालक को अपने साथ चलने के लिए कहा। जब ऑटो चालक ने मना किया तो मुकेश ने ऑटो चालक पर गोली भी चला दी, लेकिन ऑटो चालक किसी तरह खुद को बचाने में कामयाब रहा। इसके बाद मुकेश ने ऑटो की पिछली सीट पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

फिलहाल इस पूरे मामले पर दिल्ली पुलिस का कहना है कि नंद नगरी झुग्गी बस्ती के रहने वाले मुकेश की उम्र 44 साल है। उसने यह अपराध क्यों किया यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :New Delhidelhi police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO