लाइव न्यूज़ :

Deeg Crime News: जमीन को लेकर नशे में धुत पति ने फावड़े से हमला कर पत्नी को मार डाला, ऐसे पुलिस ने धर दबोचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 1, 2024 17:52 IST

Deeg Crime News: डींग जिले में जनूथर थाने के उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि पथरेड़ा गांव के रहने वाले हरफूल (44) का अपनी पत्नी बबीता (42) से जमीन को बेचने को लेकर विवाद चल रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देनाराज हरफूल ने बृहस्पतिवार को फावड़े से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी।आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Deeg Crime News: राजस्थान के डीग जिले में एक व्यक्ति ने जमीन बेचने संबंधी विवाद में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। डींग जिले में जनूथर थाने के उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि पथरेड़ा गांव के रहने वाले हरफूल (44) का अपनी पत्नी बबीता (42) से जमीन को बेचने को लेकर विवाद चल रहा था। अधिकारी ने बताया कि अदालत ने बबीता की याचिका पर सुनवाई करते हुए जमीन की बिक्री पर रोक लगा दी, जिससे नाराज हरफूल ने बृहस्पतिवार को फावड़े से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, घटना को अंजाम देते समय हरफूल कथित तौर पर नशे में था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और मृतका के भाई द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राजस्थान : दो बहनों पर धर्मांतरण का दबाव डालने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्ता

राजस्थान में अलवर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर पढ़ाई कर रही दो बहनों पर कथित तौर पर धर्मांतरण का दबाव डालने के मामले में दो युवतियों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अलवर पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में दो युवतियों ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया गया कि वे बहने हैं और अलवर में किराए का कमरा लेकर पढ़ाई कर रही हैं। उनके साथ सकीना मेव (25) व काजल उर्फ बबीता जाटव (24) भी रहती हैं। उन्होंने बताया कि सकीना और काजल उन पर वसीम (23) के साथ दोस्ती करने तथा धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव डाल रही हैं।

शर्मा ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए दोनों युवतियों सकीना मेव एवं काजल उर्फ बबीता तथा आरोपी युवक वसीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस विस्तृत पूछताछ कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?