बिहार में दिव्यांग नाबालिग लड़की के साथ किया गैंगरेप, फिर फोड़ दी दोनों आंखें

By अनुराग आनंद | Published: January 13, 2021 12:58 PM2021-01-13T12:58:03+5:302021-01-13T13:00:15+5:30

हैवानों ने इस मासूम के साथ गैंगरेप करने के बाद उसकी दोनों आंखों को जख्मी कर दिया है। डॉक्टर का कहना है कि दोनों आंख बुरी तरह से जख्मी है लेकिन यह पूरी तरह से जांच के बाद ही साफ होगा कि लड़की अपने आंखों से फिर कभी देख पाएगी या नहीं।

Deaf, mute girl gangraped, eyes damaged in madhubani bihar | बिहार में दिव्यांग नाबालिग लड़की के साथ किया गैंगरेप, फिर फोड़ दी दोनों आंखें

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsपीड़िता की हालत गंभीर है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मंगलवार को उस घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पटना: बिहार के मधुबनी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां 15 वर्षीय बहरी और गूंगी (दिव्यांग) लड़की का कथित तौर पर गैंगरेप किया गया और फिर उसकी आंखों को नुकीली चीज से क्षतिग्रस्त कर दिया गया, ताकि वह अपराधियों की पहचान न कर सके।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, पीड़िता की दोनों आंखें बुरी तरह से जख्मी है लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि क्या उन्होंने अपनी आंखों की रोशनी पूरी तरह से खो दी है। इस बात की जानकारी डॉक्टरों द्वारा हर तरह के जांच की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद ही चल पाएगा। पीड़िता की हालत गंभीर है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 

आणखी एका निर्भयाचा बळी, नराधमांनी सामूहिक बलात्कार करून 19 वर्षीय तरुणीची जीभ कापली uttar pradesh Hathras Gang Rape Victim died after 4 boys raped her and cut off her tongue mhpg |

घटना के संबंध में तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी-

पुलिस ने मंगलवार को उस घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, जब वह अपनी बकरियों को चराने के लिए खेत की तरफ ले गई थी, तभी सभी आरोपियों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी एक ही गांव से हैं।

सामूहिक बलात्कार ताज्या मराठी बातम्या | Gang Rape Online News in Marathi at Lokmat.com

लड़की अपने बकरियों को चराने खेत लेकर गई थी-

ग्राम प्रधान ने कहा कि लड़की अपने बकरियों को कुछ अन्य बच्चों के साथ चराने के लिए गांव के बाहर एक खेत में ले गई थी। उन्हीं बच्चों में से एक ने लड़की के परिवार को घटना के बारे में सूचित किया। बच्चों ने बताया था कि उनके साथ गई लड़की गायब हो गई थी, जो बाद में उन्हें पड़ोस के गांव के एक बंजर खेत में बेहोश अवस्था में मिली थी। 

Murder accused female prisoner in MP alleges gang rape by five policemen in lock-up | english.lokmat.com

मधुबनी के एक अस्पताल में पीड़िता का चल रहा है इलाज- 

पुलिस ने कहा कि लड़की को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मधुबनी के एक अस्पताल में रेफर कर दिया। इस समय मधुबनी के एक अस्पताल में लड़की का इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। 
 

Web Title: Deaf, mute girl gangraped, eyes damaged in madhubani bihar

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे