लाइव न्यूज़ :

दिल्ली महिला आयोग और पुलिस ने कई बार बेची गई ढाई माह की बच्ची को मुक्त कराया, पिता ने 40 हजार रुपये में बेचा था

By भाषा | Updated: August 14, 2020 01:46 IST

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली महिला आयोग और पुलिस ने ढाई महीने की बच्ची को मुक्त कराया, जिसे कई बार बेचा गया था।सबसे पहले बच्ची के पिता ने एक महिला को उसे बेच दिया क्योंकि वह बेटी नहीं चाहता था।

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग और पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने मध्य दिल्ली के हौज काजी इलाके से ढाई महीने की बच्ची को मुक्त कराया, जिसे कई बार बेचा गया था। सबसे पहले बच्ची के पिता ने एक महिला को उसे बेच दिया क्योंकि वह बेटी नहीं चाहता था। बाद में महिला ने बच्ची को एक अन्य महिला को बेच दिया। आयोग को बुधवार रात को उसकी महिला पंचायत के जरिए एक बच्ची के बारे में सूचना मिली, जिसे उसके पिता ने 40,000 रुपये में बेचा था।

महिला आयोग ने कहा कि बच्ची का पिता आयोग की टीम को जाफराबाद ले गया, जहां उसने मासूम को मनीषा नाम की महिला को बेचा था। हालांकि, आरोपी महिला मौके पर नहीं मिली। उन्होंने कहा कि बच्ची के पिता को पुलिस स्टेशन ले जाया गया और उसने कुबूल किया कि उसकी दो बेटियां थीं और तीसरी बेटी होने पर वह निराश था इसलिए उसने बच्ची को बेच दिया। कई स्थानों पर रात भर बच्ची की तलाश करने के बाद उसे बृहस्पतिवार सुबह को बचा लिया गया।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) मोनिका भारद्वाज ने कहा, '' हमारी टीमों ने पूरी दिल्ली में छापेमारी की और बच्ची हौज काजी इलाके में मिली। बच्ची को सकुशल उसकी मां को सौंप दिया गया।'' उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि बच्ची के पिता ने बाकी दो बेटियों के इलाज के लिए तीसरी बच्ची को बेचा था। उसकी दोनों बेटियां दिव्यांग हैं।

उपायुक्त ने बताया कि आरोपी पिता ने बच्ची को मनीषा को बेचा, जिसने आगे संजय मित्तल नाम के व्यक्ति को उसे बेच दिया। मित्तल एक बेटी चाहते थे। मित्तल ने मनीषा को बच्ची के ऐवज में 80,000 रुपये दिए थे।

उन्होंने कहा कि मित्तल के पडोस में रहने वाली दीपा और मंजू के जरिए पैसे का लेनदेन किया गया। पुलिस ने कहा कि बच्ची के पिता, मंजू, मनीषा और मित्तल को गिरफ्तार किया गया है जबकि उनकी साथी दीपा की तलाश जारी है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, '' हम लोग बुधवार रात से ही बच्ची की तलाश कर रहे थे। बच्ची को सकुशल बचा लिया गया है।''

टॅग्स :दिल्ली पुलिसक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब