लाइव न्यूज़ :

Cyber Crime: असम के युवक के खाते से सेल्स गर्ल ने उड़ाए 19 लाख रुपये, मुंबई पुलिस ने पटना से ऐसे किया अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: March 1, 2022 15:08 IST

Cyber Crime: मुंबई पुलिस के द्वारा गिरफ्तार की गई हसीना का नाम अंजलि शर्मा है और उसके तार साइबर अपराधियों के गिरोह से जुडे़ हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे पटना राजीवनगर में परिजनों के साथ किराए के मकान में रहती है. शास्‍त्रीनगर थाने के दुर्गा आश्रम गली की रहने वाली नेहा नाम की लड़की के फर्जी दस्‍तावेज बैंक में जमा किया.अंजलि के इसी खाते से असम के एक व्‍यक्ति के खाते से करीब 19 लाख रुपये निकाल लिए.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना की हसीना के जाल में एक व्यक्ति ऐसा फंसा की अपनी कमाई को गंवा बैठा. इस बात की तस्दीक थाने में दिये जाने के बाद मुंबई से आई क्राइम ब्रांच की टीम ने साइबर अपराध के मामले में उक्त शातिर हसीना को गिरफ्तार कर लिया.

 

शातिर हसीना कहने को तो मोबाइल दुकान में काम करती थी, लेकिन उसका मुख्य काम साइबर क्राइम की वारदातों को अंजाम देना था. उस हसीना ने ऐसा कारनामा कर दिखाया कि सबके होश उड़ गये. मुंबई पुलिस के द्वारा गिरफ्तार की गई हसीना का नाम अंजलि शर्मा है और उसके तार साइबर अपराधियों के गिरोह से जुडे़ हैं.

वह पटना राजीवनगर में परिजनों के साथ किराए के मकान में रहती है. मुंबई पुलिस की टीम उसे लेकर चली गई. बताया जाता है कि अंजलि शर्मा ने शातिराना तरीके से घटना को अंजाम दिया. उसने नेहा के नाम से इंडसइंड बैंक में खाता खोला था. शास्‍त्रीनगर थाने के दुर्गा आश्रम गली की रहने वाली नेहा नाम की लड़की के फर्जी दस्‍तावेज बैंक में जमा किया.

लेकिन उसमें फोटो अपना लगा दिया. हस्‍ताक्षर भी खुद किया. अंजलि के इसी खाते से असम के एक व्‍यक्ति के खाते से करीब 19 लाख रुपये निकाल लिए. इसके बाद अंजलि शर्मा ने खाते से 09 लाख 80 हजार रुपये की निकासी कर ली. इस मामले में असम के जोरहाट थाने में पिछले वर्ष जालसाजी का मामला दर्ज कराया गया था.

इसके अलावा मुंबई के साइबर थाने में भी एक मामला दर्ज किया गया. इस मामले में दर्ज कराए गए केस के तकनीकी अनुसंधान और खाते में अंकित मोबाइल की सीडीआर जांच के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने पटना पुलिस से संपर्क किया. इसके बाद राजा बाजार स्थित ओप्पो मोबाइल फोन शोरूम में काम करने वाली महिला अंजलि शर्मा को तत्काल गिरफ्तार कर लिया.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअसमपटनामुंबईCyber Crime Police Stationबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम