लाइव न्यूज़ :

कटकः विशेष न्यायाधीश सुभाष कुमार बिहारी अपने सरकारी आवास में फंदे से लटके मिले, मां ने कहा-बहू और उसके भाई ने बेटे को मारा

By भाषा | Updated: September 3, 2022 22:39 IST

न्यायाधीश के एक रिश्तेदार अरुण कुमार पाही ने घटना की सीबीआई जांच की मांग की है। न्यायिक अधिकारी की पत्नी ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देमां ने कहा कि बेटे को दो लोगों ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया था।सरकारी आवास में छत के पंखे से लटके पाए गए थे। उनके गले पर चोट के निशान थे।पुलिस से मामले की गहन जांच का आग्रह किया। पिता की पुण्यतिथि पर छुट्टी ली थी।

कटकः ओडिशा के कटक की पॉक्सो अदालत के विशेष न्यायाधीश की मां ने शनिवार को आरोप लगाया कि उनके बेटे ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनकी पत्नी और उसके भाई ने उनकी हत्या की। बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम से संबंधित अदालत के विशेष न्यायाधीश सुभाष कुमार बिहारी यहां अपने सरकारी आवास में फंदे से लटके मिले थे।

मृतक न्यायिक अधिकारी की मां तुलसी बिहारी ने यहां मरकट नगर थाने में दर्ज कराई गई लिखित शिकायत में यह भी दावा किया है कि शु्क्रवार को मृत पाये गये उनके बेटे को दो लोगों ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया था।

मरकट नगर थाना प्रभारी सौंदर्य मोहंती ने कहा, ‘‘हमने कल अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है। जांच जारी है और हम न्यायाधीश के भाई, मां और ससुराल वालों के बयान ले रहे हैं।’’ अतिरिक्त जिला न्यायाधीश रैंक के न्यायिक अधिकारी सुभाष कुमार बिहारी शुक्रवार दोपहर अपने सरकारी आवास में छत के पंखे से लटके पाए गए थे। उनके गले पर चोट के निशान थे।

तुलसी बिहारी (75) ने शिकायत में आरोप लगाया है, “मेरे बेटे ने आत्महत्या नहीं की है। उनकी हत्या कर दी गई और बाद में उनका शव पंखे से लटका दिया गया।” उन्होंने पुलिस से मामले की गहन जांच का आग्रह किया। उन्होंने शुक्रवार को अपने पिता की पुण्यतिथि पर छुट्टी ली थी।

पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त उनकी पत्नी और दो बेटियां घर पर नहीं थीं। तुलसी ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके बेटे का 15 साल पहले प्रेम विवाह हुआ था और उनके बेटे ने कई मौकों पर उन्हें (मां को) बताया था कि पत्नी और उसका भाई उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार रात न्यायिक अधिकार के शव का पुरी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

शव की अंत्येष्टि को लेकर मृतक की पत्नी और उसके भाई के बीच कहासुनी हो गई थी। मृतक का भाई उनका पार्थिव शरीर जाजपुर जिले में उनके पैतृक घर ले जाना चाहता था। न्यायाधीश के एक रिश्तेदार अरुण कुमार पाही ने घटना की सीबीआई जांच की मांग की है। न्यायिक अधिकारी की पत्नी ने फिलहाल इस मामले में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए