लाइव न्यूज़ :

बिहार में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या, लूट लिए पांच लाख रुपये

By भाषा | Updated: August 29, 2020 05:35 IST

अपराधियों ने एक ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी और पांच लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस उपाधीक्षक सदर रामाकांत उपाध्याय ने बताया कि मृतक की पहचान संजित कुमार के रूप में हुई है।संजित कुमार बैंक ऑफ बड़ौदा की स्थानीय शाखा से राशि निकालकर अपने गांव सुप्पी थाना अंतर्गत भोक्ता गांव जा रहे थे।अज्ञात अपराधियों ने उनसे राशि भरा बैग छीनने का प्रयास किया जिसका विरोध करने पर अपराधियों में से एक ने उनपर गोली चला दी।

सीतामढ़ी: 28 अगस्त (भाषा) बिहार में सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना अंतर्गत गणेशपुर बभनगामा गांव के पास शुक्रवार को एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने एक ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी और पांच लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

पुलिस उपाधीक्षक सदर रामाकांत उपाध्याय ने बताया कि मृतक की पहचान संजित कुमार के रूप में हुई है। वह बैंक ऑफ बड़ौदा की स्थानीय शाखा से राशि निकालकर अपने गांव सुप्पी थाना अंतर्गत भोक्ता गांव जा रहे थे।

वह एक परिचित व्यक्ति के साथ अपनी मोटरसाइकिल पर सवार थे। उन्होंने बताया कि रास्ते में रीगा थाना अंतर्गत गणेशपुर बभनगामा गांव के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उनसे राशि भरा बैग छीनने का प्रयास किया जिसका विरोध करने पर अपराधियों में से एक ने उनपर गोली चला दी और उनसे राशि भरा लूट कर फरार हो गए।

गोली लगने से कुमार की मौत हो गई। उपाध्याय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। भाषा सं अनवर नेत्रपाल नेत्रपाल

टॅग्स :बिहारहत्याकांडसीतामढ़ी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?