लाइव न्यूज़ :

Cruise Drugs Case: जेल स्टाफ को आज सुबह 5:30 बजे मिली बेल ऑर्डर की हार्ड कॉपी, आर्यन इतने बजे हो सकते हैं रिहा

By रुस्तम राणा | Updated: October 30, 2021 08:15 IST

आर्यन खान आज मुंबई के ऑर्थर जेल से सुबह रिहा हो जाएंगे। जेल प्रशासन ने जमानत पेटी सुबह तड़के 5:30 बजे ही खोलकर जमानती आदेश ले लिए हैं। आर्यन खान की जमानत के लिए कल रात में ही जमानती कागज की हार्ड कॉपी पेटी के अंदर रखी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसुबह 9 बजे से दोपहर 12 के बीच जेल से रिहा हो सकते हैं आर्यनआज सुबह 5:30 बजे जेल स्टॉफ को मिली बेल ऑर्डर की कॉपी

क्रूज ड्रग्स केस में आरोपी आर्यन खान आज ऑर्थर रोड जेल से सुबह 9 से दोपहर 12 बजे के बीच रिहा हो सकते हैं। ऑर्थर रोड जेल प्रशासन ने जमानत पेटी से आज सुबह तड़के 5:30 बजे बेल ऑर्डर की हार्ड कॉपी को प्राप्त कर लिया है। आर्यन खान की जमानत के लिए कल रात में ही ऑर्डर की कॉपी पेटी के अंदर रखी गई थी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने कुछ शर्तों पर जमानत दी है। शर्त के अनुसार, आर्यन खान को अपना पार्सपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया है। साथ ही हर शुक्रवार सुबह एनसीबी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। इसके अलावा आर्यन खान कोर्ट में चल रही कार्रवाई पर किसी भी तरह की बयानबाजी से बचना होगा। 

बता दें कि आर्यन को बीते गुरुवार को ही बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी थी। ऐसे में दोपहर बाद ये उम्मीद जताई जा रही थी आर्यन शुक्रवार शाम तक जेल से रिहा हो जाएंगे। लेकिन जेल प्रशासन के पास आर्यन के बेल ऑर्डर नहीं पहुंचने की वजह से रिहाई एक दिन के लिए टल गई। जेल अधिकारियों ने शाम 5.35 तक इंतजार किया था।

जस्टिस एन डब्ल्यू सांम्ब्रे की एकल पीठ ने गुरुवार को आर्यन खान को जमानत दी थी। उन्हें मुंबई के तट के पास एक क्रूज जहाज पर छापे के दौरान गिरफ्तार किये जाने के 25 दिन बाद जमानत दी गई। 

अदालत ने कहा कि आरोपी व्यक्तिगत रूप से या किसी अन्य के माध्यम से गवाहों को प्रभावित करने या सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश नहीं करेंगे। शर्त के अनुसार आरोपी मुंबई से बाहर जाने से पहले एनसीबी को सूचित करेंगे और अपनी यात्रा की जानकारी देंगे। 

टॅग्स :आर्यन खानबॉम्बे हाई कोर्टशाहरुख़ खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला